अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने फिर एक विवादास्पद बयान दिया है। लखमा ने प्रदेश की सड़कों की स्थिति पर बात करते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र की सड़कें हेमा मालिनी के गाल जैसी चिकनी हैं। मंत्री के इस तरह के बयान को लेकर भाजपा ने उन्हें आढ़े हाथों लिया है और कांग्रेस पार्टी के संस्कारों पर सवाल उठाए हैं। धमतरी जिले के कुरूद में आबादी पट्टा वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लखमा ने कुरूद क्षेत्र में सड़कों की हालत को लेकर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक की बेरुखी की वजह से उनके क्षेत्र की सड़क पूरी तरह गड्ढ़ों में तब्दील हो चुकी है। कुरूद पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का निर्वाचन क्षेत्र रहा है। यहां के नगर पंचायत पर भी भाजपा का ही कब्जा रहा है। इसके बाद मंत्री लखमा ने कुरूद और कोंटा विधानसभा के विकास की तुलना की। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र (कोंटा) की सड़कें जा कर देखिए, हेमा मालिनी के गाल की तरह चिकनी हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि अब कुरूद क्षेत्र की सड़कें वे खुद दुरूस्त करवाएंगे। मंत्री के इस तरह के बयान को लेकर भाजपा ने नाराजगी जाहिर की है। भाजपा नेताओं ने पार्टी सांसद हेमा मालिनी को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा कि लखमा ने जिस तरह का बयान दिया है, वह अत्यंत निंदनीय है। इससे कांग्रेसी संस्कारों का पता चलता है। कांग्रेसी नेता देश के प्रधानमंत्री का अपमान करने से भी नहीं झिझकते। किसी महिला सांसद के लिए इस तरह की टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है।
मंत्री कवासी लखमा ने हेमा मालिनी को लेकर दिया अजीब बयान
November 13, 2019
33 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- ॐ शिव सेवा समिति मायापुर की आम बैठक संपन्न; शुभांकुर पाण्डेय लगातार 16वें वर्ष बने निर्विरोध अध्यक्ष, 16वें दुर्गोत्सव की भव्य तैयारियाँ शुरू
- अज़ीम एडकॉर्प कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी में शिक्षक दिवस समारोह सम्मानपूर्वक संपन्न
- Attacks on journalists are an attack on the voice of democracy- Seraj Ahmad Quraishi
- आईआईटीयन से बने यूपीएससी एस्पिरेंट, फिर देश के लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा बने जिले के योगेश साहू
- मुंबई में छह करोड़ लखपति दीदियां बनाने का संकल्प, 3.5 करोड़ पहले ही बन चुकी हैं : शिवराज सिंह चौहान
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment