National

पर्यटन के लिये 16 अक्टूबर से खुलेगा कान्हा टाइगर रिजर्व

अत्यधिक वर्षा के कारण पर्यटकों के लिये कान्हा टाइगर रिजर्व में भ्रमण अब एक अक्टूबर के स्थान पर 16 अक्टूबर से शुरू होगा। वर्षा के कारण रिजर्व के पर्यटन जोन में अधिकांश पुल-पुलिया, वन मार्ग आदि क्षतिग्रस्त हो गये हैं। इससे वहाँ पर्यटक वाहन चलाना काफी मुश्किलभरा हो गया है। वर्षा निरंतर जारी है।
रिजर्व में अब तक लगभग 1800 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य औसत से तकरीबन 500 मिलीमीटर अधिक है। जिन पर्यटकों ने एक से 15 अक्टूबर तक का सफारी परमिट आरक्षित करवा लिया है, उन्हें निरस्त किया जाकर पूरी राशि वापस कर दी जायेगी। सभी पर्यटकों को एम.पी. ऑनलाईन द्वारा सूचित किया जायेगा।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0513850