WEB

Infosys कर सकती है 10,000 कर्मचारियों की छंटनी

इन दिनों जैसे आईटी कंपनियों में नौकरी करने वालों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी की अमेरिका आईटी कंपनी Cognizant आने वाले कुछ महीनों में 7000 कर्मचारियों की छटनी करने वाली है और इसी के नक्शे कदम पर अब भारतीय आईटी कंपनी Infosys भी चलने की तैयारी में है। खबर है आईटी सेक्टर की दिग्गज घरेलू कंपनी इंफोसिस बड़े पैमाने पर कर्माचारियों की छंटनी कर रही है। ठीक उसी तरह, जैसे समान क्षेत्र की कंपनी कॉग्निजेंट कर रही है।
मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सीनियर और मिड लेवल के करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में है। इंफोसिस प्रबंधन करीब 2,200 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। ये सभी जेएल6, जेएल7 और जेएल8 बैंड्स के कर्मचारी हैं। कंपनी में इन लेवल पर कुल 30,092 कर्मचारी हैं।
अंग्रेजी अखबर टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जेएल3 और उससे नीचे के लेवल पर कंपनी कुल कार्यबल के 2-5 फीसदी हिस्से की छंटनी करेगी। यानी इस लेवल पर 4,000 से 10,000 अतिरिक्त कर्मचारी बाहर किए जा सकते हैं। इंफोसिस में कुल 1.1 लाख कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी में शीर्ष पदों पर 971 अधिकारी हैं। असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट और एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट जैसे शीर्ष अधिकारियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इस लेवल पर करीब 50 कर्मियों की विदाई हो सकती है। सभी छंटनियां फोकस्ड और टारगेटेड तरीके से की जा रही हैं। बता दें कि पिछले दिनों ही Cognizant को लेकर खबर आई थी कि कंपनी आने वाले कुछ महीनों में अपने 10,000 से 12,000 कर्मचारियों की छटनी करने वाली है। इनमें से ज्यादातर Senior और Mid Senior लेवल के कर्मचारी हैं। हालांकि, कंपनी के इस फैसले में यह भी कहा गया था कि कंपनी इनमें से 5000 को फिर से दूसरी ट्रेनिंग देकर काम पर रखेगी।

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0515424