Ambikapur Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में पत्रकार को जनसमस्या उठाना पड़ा भारी, विद्युत अधिकारी की टिप्पणी से मचा विवाद, पत्रकार को ‘फालतू’ कहा, प्रेस क्लब ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ में पत्रकार को जनसमस्या उठाना पड़ा भारी, विद्युत अधिकारी की टिप्पणी से मचा विवाद, पत्रकार को ‘फालतू’ कहा, प्रेस क्लब ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

May 23, 2026 – 14:39

पत्थलगांव 23 मई 2026 : जनसमस्या से जुड़े मुद्दे को उठाना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया, जब विद्युत विभाग के एक अधिकारी पर कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा। मामले के सामने आने के बाद पत्रकारों और मीडिया जगत में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं पत्थलगांव प्रेस क्लब ने आपात बैठक बुलाकर घटना की निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया है।

जानकारी के अनुसार पाकरगांव निवासी पत्रकार हरि जायसवाल ने क्षेत्र में लंबे समय से बनी बिजली समस्या को लेकर दो दिन पहले विद्युत विभाग के डीई सजेंद्र मरकाम से चर्चा की थी। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार बिजली संबंधी समस्याओं से लोग परेशान हैं, जिसे लेकर उन्होंने विभागीय अधिकारी से जानकारी और समाधान की मांग की थी।

आरोप है कि समस्या के संबंध में चर्चा के दौरान अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए युवक से तीखी बातचीत की और कथित रूप से अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। आरोप यह भी है कि बातचीत के दौरान अधिकारी ने उन्हें ‘फालतू पत्रकार’ कहकर संबोधित किया, जिससे युवक आहत हो गया।

मामले के बाद हरि जायसवाल ने इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजने के साथ ही पत्थलगांव प्रेस क्लब में भी लिखित आवेदन दिया है। शिकायत में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार देर शाम आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। प्रेस क्लब की ओर से मामले की जानकारी मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है।

पत्थलगांव प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो आने वाले समय में पत्रकारों और प्रेस क्लब द्वारा आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान और अभिव्यक्ति की गरिमा से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।

Oplus_16908288

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0820663