Chief Electoral Officer chhattisgarh Election Commission

रायपुर दक्षिण में 13 नवंबर को पड़ेंगे वोट, महाराष्ट्र में 20 नवंबर और झारखंड में दो चरणों में मतदान 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

रायपुर दक्षिण में 13 नवंबर को पड़ेंगे वोट, महाराष्ट्र में 20 नवंबर और झारखंड में दो चरणों में मतदान 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

Home

नई दिल्ली/रायपुर। चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रिक्त सीट रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने नई दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि रायपुर दक्षिण विधान सभा का उप चुनाव 13 नवंबर को होगा। इसके साथ ही रायपुर जिले में आचार संहिता लागू कर दी गई है। उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों का दाखिला 22 अक्टूबर से शुरु हो जाएगा और मतदान 13 नवंबर को होगा। नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को। यह सीट सांसद चुने जाने के बाद बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे से रिक्त हुई है। 1990 से अग्रवाल लगातार विधायक रहे हैं। दक्षिण की यह सीट 2008 में अस्तित्व में आई थी। राजीव कुमार ने बताया कि 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी और 25 अक्टूबर तक प्रत्याशियों द्वारा नामांकन जमा किए जा सकेंगे। 30 अक्टूबर तक नाम वापस होगी और 13 नवम्बर को मतदान तथा 23 नवम्बर को मतों की गिनती होगी।
महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। झारखंड में 2 चरणों में चुनाव का एलान किया गया है। पहली वोटिंग 13 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को की जाएगी। रायपुर दक्षिण में 13 नवंबर को पड़ेंगे वोट। दोनों ही राज्यों में नतीजों का एलान 23 नवंबर को होगा। राजीव कुमार ने हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता को बधाई दी, जहां मतदान में भारी भागीदारी देखी गई। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में आगामी चुनावों के लिए 1 लाख 186 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे, जबकि मतदाता संख्या 9 करोड़ 63 लाख है। झारखंड की स्थिति भी विशेष है, जहां कुल 2 करोड़ 60 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1 करोड़ 29 लाख महिलाएं और 1 करोड़ 31 लाख पुरुष शामिल हैं। राजीव कुमार ने यह भी जानकारी दी कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता घर से मतदान कर सकेंगे, जिससे उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस पहल से चुनावी प्रक्रिया को और अधिक समावेशी बनाया जाएगा। चुनावी तैयारियों के इस विवरण ने मतदाताओं में उत्साह बढ़ाया है।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0612326