Chhattisgarh

भाजपा नेता की हत्या कांग्रेसियों और नक्सलियों की मिली जुली साजिश- मंत्री केदार कश्यप

छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक नक्सलियों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की हत्या के मामले को लेकर अब प्रदेश सरकार के मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। नक्सलियों के द्वारा भाजपा नेताओं की हत्या को लेकर केदार कश्यप ने इसे कांग्रेसियों और नक्सलियों की बड़ी साजिश बताया है। केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेसी और नक्सली मिलकर बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता उप सरपंच की नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी। भाजपा नेता के अंतिम संस्कार में पहुंचे सरकार के मंत्री केदार कश्यप ने पंचम दास को श्रद्धांजलि दी है। इस बीच मीडिया से चर्चा करते हुए केदार कश्यप ने कांग्रेस पार्टी पर नक्सलियों के साथ-साथ मिलकर भाजपा नेताओं की हत्या का आरोप लगाया है।

बतादे कि छत्तीसगढ़ सरकार में वन मंत्री केदार कश्यप नारायणपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता पंचम दास के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने भाजपा नेता पंचम दास को श्रद्धांजलि दी है। इस बीच केदार कश्यप ने मीडिया से चर्चा करते हुए बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष को लेकर बड़ी बात कही है। वहीं लगातार भाजपा नेताओं की हत्या को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता यहां विषम परिस्थितियों में रहकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी शुरू से ही पूरी कोशिश रही है कि इन अंदरूनी इलाकों में सुविधा ज्यादा से ज्यादा बढ़ाई जाए, जिससे कि यहां नेता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

केदार कश्यप ने कहा कि 2023 फरवरी माह में जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जगदलपुर आए थे, उस दौरान भी नक्सलियों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया था। उसके बाद 4 नवंबर 2023 को रतन दुबे के साथ जो घटना घटित हुई वह किसी से छुपी नहीं है कश्यप ने इन सारी घटनाओं को कांग्रेस और नक्सलियों को एक साथ मिलकर अंजाम देने का आरोप लगाया है। केदार कश्यप ने कहा कि हम इस पूरे मामले की जांच कराएंगे और इस मामले में जो भी लोग दोषी होंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0512781