Chhattisgarh

तिल्दा में सशक्त नारी समागम में महिलाएं हुई सम्मानित, बीएनबी स्कूल पहुंचे राजस्व मंत्री

रायपुर, 05 मार्च। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना महिलाओं को सशक्त बनाकर ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। महिलाओं में आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। इस योजना में महिलाओं को साल में 12 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। इस योजना की पहली किस्त 7 मार्च को दी जाएगी। श्री वर्मा तिल्दा में आयोजित सशक्त नारी सम्मान समागम कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
बीएनबी स्कूल में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए बालिकाओं की शिक्षा के लिए समाज को जागरूक होना पड़ेगा। शिक्षित महिलाओं से ही समाज आगे बढ़ेगा। महिलाओं की शिक्षा से समाज में फैली अनेक कुरूतियां, भेदभाव को मिटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकार सम्पन्न महिला न केवल परिवार अपितु समाज और देश की निर्माण और उन्नति में महती भूमिका कर सकती है। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि तिल्दा ब्लॉक केे ग्राम पंचायतों में महतारी सदन के नाम से भव्य भवन निर्माण कराया जाएगा। इस सदन में सभी मूलभूत सुविधाएं होंगी, जहां महिलाएं विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित कर सकेंगी। इस सदन से जुड़ा बड़ा मैदान भी होगा। जहां महिलाओं के लिए खेलकूद और अन्य आयोजन किया जा सकेगा।
इस अवसर पर महिलाओं के (Strong Women Respect) लिए पाककला, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने इस सभी गतिविधियों में उत्साह से हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सम्मानित उत्कृष्ट महिलाओं में तहसीलदर ज्योति मशियारे, स्वास्थ के क्षेत्र में डॉ. उमा पैकरा, ममता सुनानी, एवम विविध क्षेत्र में कला साहित्य शशि दुबे, पुष्पा वर्मा, सीमा शर्मा पत्रकारिता, जैसे महिलाओ का सम्मान किया गया जिसमे डॉ. ज्योति वाधवा जी, डॉ. आशा भट्टर जी, डॉ. अल्का सुना जी, डॉ. सुमन हरिरमानी मंजू तिवारी, सुधा डहरवाल, मधु राजपूत, मोना शर्मा,निलिमा वर्मा, नैना रोहरा, पूनम वर्मा ,प्रिया राठी सरिता चंदानी, सविता वर्मा शामिल है।
इस आयोजन में तिल्दा जनपद सभापति शिव शंकर वर्मा, श्याम नारंग, अनिल अग्रवाल, श्रीमती शालिनी राजपूत, राम पंजवानी, ईश्वर यदु, भागबली साहू, सौरभ जैन, मनोज निषाद, नरसिंह वर्मा अमरजीत पासवान, मिथुन अग्रवाल, चंद्रकला वर्मा, अनुराधा वर्मा, चरण जांगड़े, शैलेंद्र बलरिया, निक्की पांडे, प्रियंक सोनी, संचालक खेल एवं युवा कल्याण के श्रीमती तनुजा सलाम, उपसंचालक हेमंत कुमार, खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर से प्रवेश जोशी, तिल्दा एसडीएम प्रकाश टंडन सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0513573