CG FOREST Chhattisgarh

वन विकास निगम ने ग्राम लोहारडीह के 117 महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट मे किया पेश

महासमुंद – 31 जनवरी 2024 – वन विकास निगम आरंग परिक्षेत्र के अमला ने महासमुंद जिले के ग्राम लोहारडीह के 117 महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया।
दरअसल ग्राम लोहारडीह मे वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 860 के 200 हेक्टेयर मे 1998 मे सागौन का प्लांटेसन किया गया था जिसमे लोहारडीह के ग्रामीण झाड को काटकर खेती के लिए मेड बना रहे थे। जिसकी सूचना वन विकास निगम के कर्मचारियों को मिली तो वे मौके पर जाकर देखे तो अतिक्रमण मिला। उसके बाद वन विकास निगम ने 10 जनवरी को ग्रामीणो को नोटिस दिया। नोटिस मे लिखा था कि कक्ष क्रमांक 860 के 30 हेक्टेयर रकबे मे लगे सागौन के पौधो को काट कर अतिक्रमण के लिए मेढ बनाया गया है , जो आरक्षित क्षेत्र मे प्रतिबंधित है। अत: आप के पास किसी प्रकार दस्तावेज व अनुमति हो तो प्रस्तुत करे। ग्रामीण उसके बाद भी अतिक्रमण कर रहे थे।
इसी तारतम्य मे वन विकास निगम का अमला आज ग्राम लोहारडीह मे 124 महिलाओं पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर 117 महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय मे प्रस्तुत किया । 124 महिलाओं मे चार गर्भवती महिलाएं है जिसे वन विकास अमले ने गिरफ्तार नही किया । गिरफ्तार महिला फूलबत्तिया, देवकी बंजारे का कहना कि उनके पास जमीन नही है और आसपास के गांव वालो ने वन विकास की जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहे है इसलिए हम लोग भी खेती के लिए मेढ बना रहे है और इनको कार्यवाही करना है तो करे ।
डी एम ( डिविजनल मैनेजर ) रौनक गोयल का कहना है कि 117 अतिक्रमणकारियो को वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया है।

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0515063