Chhattisgarh कांग्रेस पार्टी

ED दफ्तर के बाहर महापौर ढेबर सहित कांग्रेसीयो ने ढोल नगाड़ा बजाकर विरोध जताया, ED का दुरूपयोग बंद करे केंद्र सरकार- कांग्रेस

रायपुर 6 मार्च 2023। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ पर ईडी के द्वेषपूर्ण कार्यावाही के विरोध मे ढोल नगाड़े बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनो का मानना है कि केंद्र सरकार के द्वारा ईडी का दुरूप्योग किया जा रहा है। राजधानी रायपुर मे कांग्रेसी सड़क पर उतर आये है। कांग्रेस अक्रामक हो गई है और ईडी के विरोध मे लगातार धरना प्रदर्शन जारी है। ईडी दफ्तर का घेराव करने रायपुर शहर के अलावा आसपास ग्रामीण क्षेत्रो से हजारो की संख्या मे कांग्रेसजन शामिल हुए। ईडी दफ्तर के बाहर गेट पर कांग्रेस जनो न नंगाड़ा बजाकर विरोध जाहिर किया। दफ्तर के बाहर पुलिस ने बैरीकेट लगा रखे है। ईडी दफ्तर के बाहर एक विशाल मंच बनाया गया। धरना प्रदर्शन सुबह से देर शाम तक चलता रहा। केंद्र सरकार के विरोध मे जमकर नारे लगे। प्रदेश उपाध्यक्ष व छ.ग. खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन को ईडी के द्वारा तलब किये जाने के विराध मे बड़ी संख्या मे उनके समर्थक गिरीश देवांगन का मुखौटा पहनकर पहुचे। ईडी दफ्तर के बाहर मंच पर लोककलाकारो द्वारा अपनी प्रस्तुती दी और होली के फाग गीत गाये गये। गुलाब की पंखुडियो और गुलाल से धरना स्थल पर पहुचे सभी कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ का स्वागत किया गया। कांग्रेसजनो ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाईयां भी दी।
इस कार्यक्रम मे रायपुर प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर महापौर एजाज ढे़बर छ.ग. खादी ग्राम उद्योग अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी पूर्व सांसद छाया वर्मा सलाम रिजवी सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष राम कुमार पटेल ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा युथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा सुनील सोनकर जीव जंतु बोर्ड के सदस्य आलोक चंद्राकर पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला आरडीए उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर चौलेश्वर चंद्राकर मदन तालेड़ा ममता जगदीश आहूजा राय गंगा यादव मनोज सिंह ठाकुर जीव जन्तु बोर्ड सदस्य नारायण खंडेलिया गोरेलाल बर्मन समीर अखतर देवेंद्र यादव नीलकंठ जगत सुंदर जोगी उत्तम साहू ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगडी नवीन चंद्राकर देवकुमार साहू अशोक ठाकुर अरूण जंघेल सचिन शर्मा दीपा बग्गा दिनेश ठाकुर संगीता दुबे शहर महामंत्री जी. श्रीनिवास शहर प्रवक्ता मोहम्मद मजीद फहीम बंशी कन्नौजे जीतु तांडी अनिल रायचूरा नंद कुमार पटेल कमलेश नथवानी राम साहू शीत श्रीवास मो. आसीफ इकलाख कुरैशी सागर वाकडे पूनम शर्मा पिंकी बाघ सनाशा परवीन नवीन लाजरस मुन्ना सोनकर बाबा मसीह संजय चितरंगा साहू कमल धितलहरे मो. आसीफ गौतम यादव निसार चांगल पिंटू शर्मा आदि उपस्थित थे।

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0668035