Indian Journalist Association

भारत में 7 उच्चतम पेड न्यूज़ एंकर

पत्रकारिता को पहले अच्छी आय वाले प्रोफेशन के रूप में नहीं देखा जाता था। लेकिन अब ये बात नहीं है और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जाने माने कमेंटेटर भी पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना भाग्य आज़मा रहे हैं। इस लेख में हम भारत के शीर्ष 7 उच्चतम भुगतान वाले समाचार एंकरों के विषय में जानेंगे।

अर्नब गोस्वामी

अर्नब रंजन गोस्वामी रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के प्रबंध निदेशक और मुख्य संपादक हैं। अर्नब गोस्वामी भारत के सबसे अधिक वेतन पाने वाले समाचार एंकर हैं और इनकी वार्षिक वेतन लगभग 12 करोड़ रुपए है। 47 वर्षीय अर्नब गोस्वामी गुवाहाटी से हैं। वह एक मुखर पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं और समाचार को प्रदर्शित करने का उनका स्टाइल अद्वितीय और अद्भुत है। हमने उनकी शानदार पत्रकारिता “द नेशन वॉन्ट्स टू नो” और “पूछता है भारत” जैसे कार्यक्रम में देखा है।

राजदीप सरदेसाई

भारत में सर्वाधिक भुगतान पाने वाले पत्रकारों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं राजदीप सरदेसाई। इनकी वार्षिक वेतन लगभग 10 करोड़ रुपए है। उनकी गज़ब की कम्युनिकेशन स्टाइल और तर्क प्रस्तुत करने की कला उन्हें एक विशिष्ट पहचान देते हैं। कभी-कभार वह ज़मीनी स्तर की रिपोर्टिंग भी कवर करते हैं। वर्तमान में वह इंडिया टुडे समूह में एक परामर्शदात्री संपादक हैं, साथ ही इंडिया टुडे टेलीविज़न के एंकर भी हैं।

निधि राज़दान

भारत की टॉप हाईएस्ट पेड न्यूज़ एंकर्स की सूची में तीसरे स्थान निधि राज़दान पर हैं। वर्तमान में वह न्यूज़ चैनल NDTV की सीनियर एडिटर और एक लोकप्रिय न्यूज़ एंकर हैं। वह ‘NDTV 24 × 7 न्यूज़ शो’ तथा ‘लेफ्ट, राइट एंड सेंटर’ कार्यक्रम की मुख्य एंकर है। उन्होंने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। इनकी वार्षिक वेतन लगभग 4 करोड़ रुपए है।

रजत शर्मा

सर्वाधिक वेतन पाने वाले न्यूज़ एंकर्स में अगला नाम है इंडिया टीवी के अध्यक्ष और प्रधान संपादक रजत शर्मा का। उनका टीवी शो “आप की अदालत” काफ़ी लोकप्रिय है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। उनका वार्षिक वेतन लगभग 3.6 करोड़ रूपए है

स्वेता सिंह

भारत में सर्वाधिक भुगतान पाने वाले न्यूज़ एंकर्स की सूची में स्वेता सिंह भी शामिल हैं। वह आजतक में विशेष कार्यक्रम की एक जानी मानी समाचार एंकर होने के साथ-साथ कार्यकारी संपादक भी हैं। वह खेल संबंधी समाचारों को कवर करने में अपनी विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध है। इसके आलावा वह ग्राउंड रिपोर्टिंग भी करती हैं। उन्हें प्रतिवर्श लगभग 3.4 करोड़ रुपए का भुगतान मिलता है।

स्वेता सिंह

भारत में सर्वाधिक भुगतान पाने वाले न्यूज़ एंकर्स की सूची में स्वेता सिंह भी शामिल हैं। वह आजतक में विशेष कार्यक्रम की एक जानी मानी समाचार एंकर होने के साथ-साथ कार्यकारी संपादक भी हैं। वह खेल संबंधी समाचारों को कवर करने में अपनी विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध है। इसके आलावा वह ग्राउंड रिपोर्टिंग भी करती हैं। उन्हें प्रतिवर्श लगभग 3.4 करोड़ रुपए का भुगतान मिलता है।
जून 2022 के पहले सप्ताह में ये ख़बरें आयीं कि सुधीर चौधरी ने ज़ी न्यूज़ में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। वो पिछले तीन दिनों से DNA होस्ट नहीं कर रहे थे। बाद में सुभाष चंद्रा ने एक पत्र के माध्यम से इस बात की पुष्टि की।

रवीश कुमार

सर्वाधिक भुगतान पाने वाले न्यूज़ एंकर्स में अगला नाम है NDTV इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक रवीश कुमार का। समाचारों को प्रस्तुत करने का उनका अनोखा अंदाज़ है। वह कई लोकप्रिय कार्यक्रमों की मेज़बानी करता है, जिनमें से प्रमुख हैं – ‘प्राइम टाइम’, ‘रवीश की रिपोर्ट’ और ‘देश की बात’। उनका वार्षिक वेतन लगभग 2.4 करोड़ रूपए है।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0810913