नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया आज यहां रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के तोड़गांव पहुंच कर वहां आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में शामिल हुए और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया इस समय प्रदेश भर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की धूम है। गांव-गांव में छत्तीसगढ़ के परम्परागत खेलों में लोगों की खास दिलचस्पी देखी जा रही है। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के आकर्षण से अपने आप को रोक नहीं पाये उन्होंने भी गिल्ली डंडे के खेल में अपना हाथ आजमाया। इस दौरान खेल मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर डॉ. डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की शुरुआत कर छत्तीसगढ़ के परम्परागत खेलों को बढ़ावा दिया है और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है। इन खेलों में लोगों की खासी दिलचस्पी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र के बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिक छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर खिलाड़ी, दर्शक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
डॉ. डहरिया ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में अपना हाथ आजमाया
October 8, 2022
43 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- भारत और दक्षिण अफ्रीका ने करीबी ग्रुप 1 दौड़ में NRR बढ़ाने का लक्ष्य रखा
- CUET परिणाम घोषित: छात्रों के लिए आगे की क्या है प्रक्रिया
- NMC ने PG डिप्लोमा कोर्सेस पर लगाई मोहर; विशेषज्ञ प्रशिक्षण के लिए अब MD/MS होगा единमात्र मार्ग
- रिड्डी के चोटिल होने पर Shedge ने भारत के T20 टीम में किया स्थान ग्रहण, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए किया चयन
- समुद्री तनाव के बीच मर्चेंट नेवी के अभ्यर्थी अपनी राह पर अडिग
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment