#bharatjodoyatra National कांग्रेस पार्टी

भारत जोड़ी यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी मांड्या जिले में राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ

बेंगलुरु: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा इस समय कर्नाटक में चल रही है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को मांड्या जिले में राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ‘भारत जोड़ी यात्रा में शामिल हुईं। भारत जोड़ो यात्रा आज पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक जाएगी। सोनिया गांधी 3 अक्टूबर को कर्नाटक पहुंची थीं। उन्होंने राहुल गांधी के साथ बुधवार को विजयादशमी के मौके पर एचडी कोट विधानसभा के बेगुर गांव में भीमनाकोली मंदिर में पूजा-अर्चना की। वह मैसूर जिले के एचडी कोटे तालुक में काबिनी बांध के बैकवाटर के पास एक रिजॉर्ट में ठहरी थीं।

यहां राहुल गांधी उनसे मिलने पहुंचे थे। इसके बाद दोनों काबिनी फॉरेस्ट सफारी भी गए थे। दशहरा के कारण 3 और 4 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा नहीं निकली थी। वह लंबे समय बाद पार्टी के किसी सार्वजनिक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। स्वास्थ्य कारणों से वह बीते कुछ वर्षों से इतनी सक्रिय भूमिका में नहीं दिखी हैं।

इस साल की शुरुआत में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भी वह प्रचार के लिए कहीं भी नहीं गई थीं। भारत जोड़ो यात्रा गत सितंबर को तमिलनाडु के रामेश्वरम से शुरू हुई थी, उस वक्त सोनिया गांधी इलाज के सिलसिले में अमेरिका गई थीं। उसके बाद उनकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद उन्हें इटली जाना पड़ा था। कर्नाटक में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

इस लिहाज से सोनिया गांधी का यहां ‘भारत जोड़ो यात्राÓ में शामिल होना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बढ़ेगा। इस बात की संभावना है कि प्रियंका गांधी भी ‘भारत जोड़ो यात्राÓ में शामिल होने कर्नाटक आएंगी। इधर, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव प्रक्रिया शुरू है। शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खडग़े इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। खडग़े कर्नाटक से आते हैं और उन्हें गांधी परिवार का समर्थन हासिल है। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है।

Home

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0612175