Digital Railway Web world

भारतीय रेल यात्रियों को WhatsApp पर PNR status और रियल टाइम स्टेटस

Railofy ने एक चैटबॉट तैयार किया है जो भारतीय रेल यात्रियों को whatsapp पर PNR status और रियल टाइम स्टेटस चेक करने की अनुमति देता है। यहां हमने आपकी सुविधा के लिए पूरा प्रोसेस बताया है।
Train से करनी है यात्रा, तो अब WhatsApp पर ही घर बैठे आपको ट्रेन से जुड़ी अहम जानकारियां मिल जाएंगी। दरअसल, मुंबई बेस्ड स्टार्टअप Railofy ने एक चैटबॉट तैयार किया है जो भारतीय रेल यात्रियों को वॉट्सऐप पर PNR status और रियल टाइम स्टेटस चेक करने की अनुमति देता है। यह सुविधा उन लोगों के लिए बेहद काम की साबित हो सकती है, जो ट्रेन की डिटेल्स चेक करने के लिए कई सारे ऐप्स डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं। वॉट्सऐप पर पीएनआर और लाइव ट्रेन स्टेटस चेक करने के लिए आपको बस एक खास नंबर सेव करना होगा और चैटबॉट में 10 अंकों का PNR number दर्ज करना होगा। यहां हमने आपकी सुविधा के लिए वॉट्सऐप पर पीएनआर स्टेटस और ट्रेन की लाइव लोकेशन ट्रैक करने के लिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस बताया है।

स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में Railofy का ट्रेन इंक्वायरी नंबर (+91-9881193322) सेव करें।

स्टेप 2: अब, वॉट्सऐप खोलें और रेलोफी के चैटबॉट नंबर की चैट विंडो में जाएं जिसे आपने पहले सेव किया था।

स्टेप 3: अपनी ट्रेन का 10 अंकों का PNR number संभाल कर रखें। चैट विंडो में 10 अंकों का पीएनआर नंबर टाइप करें और Send पर टैप करें।

स्टेप 4: अब रेलोफी चैटबॉट आपको PNR status, train status and alerts जैसे डिटेल्स भेजेगा

स्टेप 5: चैटबॉट अब ऑटोमैटिकली आपको वॉट्सऐप पर ट्रेन का रियल-टाइम स्टेटस भेजता रहेगा।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0865961