#bharatjodoyatra National कांग्रेस पार्टी

#BharatJodoYatra: दिग्विजय सिंह ने पूछा भारतीय से विवाह के बाद भी सोनिया गाँधी इटैलियन तो ईरानी से शादी करने पर स्‍मृति ईरानी कट्टर हिंदू कैसे बन गईं

September 13, 2022

दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के कट्टर हिन्दू होने पर सवाल उठाया है। उन्होंने एक ट्विटर यूजर के ट्वीट को रीट्वीट किया है, जिसमें ये सवाल उठाया गया है। भारतीय से विवाह के बाद भी सोनिया इटैलियन तो ईरानी से शादी करने पर स्‍मृति ईरानी कट्टर हिंदू कैसे बन गईं, दिग्विजय सिंह ने पूछा सवाल…
कांग्रेस पार्टी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रही है। इस यात्रा की अगुवाई पार्टी के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार इस यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साध रही है। दोनों दल की तरफ से वार पलटवार में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। जहां बीजेपी कांग्रेस और गांधी परिवार पर आक्रामक हो, तो कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर दोगुना आक्रामक है। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा था।
बीजेपी की नेता स्मृति ईरानी के इस दौरा कहा था कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के मौके पर कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल नहीं गए। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया था कि स्वतंत्रा सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर अनावरण किया जाना कांग्रेस को पसंद नहीं आया, क्योंकि पार्टी ने इस कदम का समर्थन करते हुए कोई बयान नहीं जारी किया। खैर,अब स्मृति ईरानी के इस बयान का हवाला देकर कांग्रेस उन पर पलटवार कर रही है।
वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की बड़े नेतओं में शुमार स्मृति ईरानी से सवाल पूछा है? दिग्विजय सिंह ने एक यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए पूछा- भारतीय से विवाह के बाद भी सोनिया इटैलियन तो ईरानी से शादी करने पर स्‍मृति ईरानी कट्टर हिंदू कैसे बन गईं? हालांकि, कांग्रेस नेता के इस सवाल का जवाब अभी तक न भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आया है और ना ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कोई बयान दिया है।
पारसी से शादी करके स्मृति ईरानी कट्टर हिंदू कैसे?
दरअसल, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए ये सवाल पूछा? बेंगलुरु वानी नाम के एक ट्वीटर यूजर ने लिखा, सानिया मिर्जा पाकिस्तानी से शादी करके पाकिस्तानी हो गई। सोनिया गांधी एक भारतीय से शादी करके इटैलियन हो गई। इंदिरा गांधी एक पारसी से शादी करके मुस्लिम, लेकिन पारसी से शादी करके स्मृति ईरानी कट्टर हिंदू कैसे?
भारत जोड़ो यात्रा कब शुरू हुई जानिए
बता दें कि राहुल गांधी ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से 3,570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। केरल में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन मंगलवार (13 सितंबर) को यहां कझाकूटम के निकट कन्यापुरम से शुरू हुआ, जहां यात्रा पिछले दिन समाप्त हुई थी। यात्रा के तहत 150 दिनों में पदयात्रा करते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक की जाएगी।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0499174