Chhattisgarh

राज्यपाल अनुसुईया उइके व स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव – मंत्री मंडल सदस्यों के साथ अनेक लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की बता दें कि सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में ओपन हाउस का आयोजन किया गया है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता की मांग पर यह निर्णय लिया गया है। कोई भी व्यक्ति बिना किसी पूर्व अनुमति के सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में उनसे मिल सकता है।

रायपुर: स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने परिवार के साथ की कुछ तस्वीरें ट्वीटर पर शेयर की है। साथ ही बड़े ही भावुक अंदाज में लिखा है – कि जीवन की यात्रा चलती रहती है और परिवार स्थायी हमसफर होता है। जिनका संबल आजीवन मिलता है। आज एक पड़ाव और पार हो रहा है। तस्वीरों में भूपेश बघेल अपनी धर्मपत्नी के साथ नजर आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री बघेल को जन्‍मदिन की शुभकानाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टेलीफ़ोन पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री निवास में आज ओपन हाउस – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनता की माँग पर आज मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन, रायपुर में प्रातः 11 से अपरांह 1 बजे के मध्य ओपन हाउस होगा। उपरोक्त समयावधि में मुख्यमंत्री से भेंट हेतु पूर्वानुमति की आवश्यकता नहीं होगी।

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0510251