राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने यहां राजनांदगांव के खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला पहुंचकर कामधेनु माता मंदिर में पूजा अर्चना की एवं गौमाता को चारा खिलाया। मनोहर गौशाला के संचालकों ने राज्यपाल सुश्री उइके को गौ सेवा रत्न अलंकरण से सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि गौमाता अपने आप में साक्षात भगवान का अवतार है। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां कामधेनु माता मंदिर दर्शन करने का मौका मिला। मुझे हमेशा से गाय के प्रति लगाव एवं प्रेम है और मैं अपने घर में चार-पांच गाय का पालन भी कर रही हूं। उन्होंने कहा कि गौ माता का आशीर्वाद से वे आज लाखों-करोड़ों लोगों की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा से बढ़कर और कोई पुण्य काम नहीं हो सकता है। साथ ही राज्य के समस्त लोगों से आग्रह किया कि सभी गौमाता की रक्षा करें, उन्हें सड़कों पर खुला न छोड़ें, उसे चारा दंे एवं उसकी सेवा करें। इस अवसर पर गौसेवा के संचालक श्री पद्म डाकलिया सहित कामधेनु माता मंदिर की सेवा मे तत्पर अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
गाय की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य: राज्यपाल उइके
April 28, 2022
32 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/
Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- बिलासपुर में राहुल बोले- BJP -RSS संविधान को खत्म करना चाहते हैं
- शेख वली उल्लाह को डाक्ट्रेड उपाधि से किया गया सम्मानित
- एक ही बीमा से हो जाएंगे सारे कवर हेल्थ से लेकर प्रॉपर्टी तक
- घबराए हुए लगते हैं मोदी, कुछ दिनों में स्टेज पर आंसू ना निकल आएं : राहुल गांधी
- आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करते 05 अंतर्राज्यीय सहित कुल 08 सटोरिये गिरफ्तार
Add Comment