राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने यहां राजनांदगांव के खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला पहुंचकर कामधेनु माता मंदिर में पूजा अर्चना की एवं गौमाता को चारा खिलाया। मनोहर गौशाला के संचालकों ने राज्यपाल सुश्री उइके को गौ सेवा रत्न अलंकरण से सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि गौमाता अपने आप में साक्षात भगवान का अवतार है। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां कामधेनु माता मंदिर दर्शन करने का मौका मिला। मुझे हमेशा से गाय के प्रति लगाव एवं प्रेम है और मैं अपने घर में चार-पांच गाय का पालन भी कर रही हूं। उन्होंने कहा कि गौ माता का आशीर्वाद से वे आज लाखों-करोड़ों लोगों की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा से बढ़कर और कोई पुण्य काम नहीं हो सकता है। साथ ही राज्य के समस्त लोगों से आग्रह किया कि सभी गौमाता की रक्षा करें, उन्हें सड़कों पर खुला न छोड़ें, उसे चारा दंे एवं उसकी सेवा करें। इस अवसर पर गौसेवा के संचालक श्री पद्म डाकलिया सहित कामधेनु माता मंदिर की सेवा मे तत्पर अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
गाय की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य: राज्यपाल उइके
April 28, 2022
34 Views
1 Min Read

You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- ड्रायवरों की सीधी भर्ती के प्रश्न पत्र लीक होने की अंदेशा, छत्तीसगढ़ वन विभाग के रायपुर डिवीजन में
- डॉ. लाल उमेद सिंह रायपुर SSP ने 27 थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया..
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय
- भारतमाला परियोजना के मुआवजा घोटाला मामले में जांच जारी, 400 से ज्यादा नई दावा-आपत्तियां सामने
- बिलासपुर में 13 एकड़ में 100 करोड़ की लागत से बनेगा एजुकेशन सिटी
Advertisements
Advertisements
Our Visitor







Add Comment