Chhattisgarh

खैरागढ़ की जनता ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और नीतियों पर भरोसा जताया है- ताम्रध्वज साहू

खैरागढ़ उपचुनाव अभियान समिति के सयोंजक गृहमंत्री साहू ने श्रीमती यशोदा वर्मा की जीत पर दी शुभकामनाएं

रायपुर/2022/ खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने खैरागढ़ की रिकॉर्ड जीत पर श्रीमती यशोदा वर्मा को शुभकामनाएं दी हैं। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल से रिकार्ड 20,067 मतों के अंतर से ये चुनाव जीता है। गृहमंत्री साहू ने खैरागढ़ की रिकॉर्ड जीत पर जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं और जन-कल्याणकारी नीतियों का यह नतीजा है। उपचुनाव में सीएम, मंत्री, विधायकों का लगातार दौरा हुआ और कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की, इसलिए जनता का विश्वास बन पाया और हमने यह जीत दर्ज की। हमारी सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खैरागढ़ की जनता को किये वादे के अनुसार 17 अप्रैल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नया जिला बनेगा।

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0515247