रायपुर 9 मार्च 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए लोकहितकारी बजट पेश किये जाने की खुशी मे शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मिठाइयां बाटी और फटाखे फोड़े।राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक मे शाम 4 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे राहगीरो को मिठाइयां बाँटी गई साथ ही कांग्रेसजनो ने ढोल बाजे के साथ फटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई।
सभापति प्रमोद दुबे नं कहा कि बिजली पानी हास्टल जैसी सुविधाएं और कम कीमत मे स्कूल खुल जाये स्वास्थ्य के क्षेत्र मे कम फीस मे इलाज हो जाये सारी चीजो का ध्यान मे रखा है। साथ ही आम आदमियो की जो मांग थी उसे भूपेश बघेल ने बजट के माध्यम से पूरा किया है।
शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया जिसमे हर वर्ग के हितो को ध्यान मे रखा गया है। इस बजट को लेकर आम जनता मे हर्ष की लहर है। कांग्रेस सरकार ने आम जनता के लिये आम बजट पेश किया है। जो बहुत सराहनीय है।
शहर प्रवक्ता मोहम्मद फहीम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट मे किसानो मजदूर कर्मचारियो और छात्रो को बडी सौगाते दी है। यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास के लिये नीव का पत्थर साबित होगा।
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पार्षद सुंदर जोगी नागभूषण राव कामरान अंसारी ब्लॉक अध्यक्ष अशोक ठाकुर संजय सोनी दीपा बग्गा रवि गवलानी दिनेश ठाकुर अविनय दुबे जी श्रीनिवास दिलशाद हुसैन पुष्पराज बैद शब्बीर खान साजु वी थामस बंषी कन्नौजे राजू नायक जीतु तांडी इकलाख कुरैषी दिवाकर साहू महादेव अग्रवाल पप्पू इरानी शमीम बेग मोहसिन खान कीमत दीप मुरली साहू नंदू सिन्हा अनिल सेन मो. रिजवान मो. इश्तियाक विनोद पवार रतन सोनी हमीद रजा अब्दुल नदीम योगेश साहू भूपेंद्र साहू दिनेश निर्मलकर सुशील देवांगन मो. आसिफ महेंद्र सेन मोहसीन खान मो. अमीरूद्दीन अभिषेक महेंद्र सेन गोपाल श्रीवास माधव छूरा उज्जवल ठाकुर शनाशा परवीन अरूण ठाकुर आदि उपस्थित थे।
Add Comment