Chhattisgarh Police

शिक्षा मंत्री को बदनाम करने वाले पूर्व DEO को रायपुर की पुलिस ने पकड़ा, मंत्री जी ने टीम को पुरस्कृत किया

थाना राखी जिला रायपुर के अपराध क्रमांक 09/22 धारा 419, 469, 420, 465, 468, 471, 120बी, 201 भादवि. के प्रकरण में सुनियोजित ढंग से षडयंत्र पूर्वक शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों एवं शासन की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से फर्जी शिकायत पत्र तैयार कर प्रचारित एवं प्रसारित करने वाले आरोपी 01. गेंदाराम चन्द्राकर पिता स्व0 अर्जुन लाल चन्द्राकर उम्र 64 साल निवासी ग्राम भड़हा थाना खरोरा हाल पता – दानी स्कुल कैम्पस कालीबाड़ी चौक थाना कोतवाली रायपुर (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी वर्तमान सेवानिवृत्त)। 02. संजय सिंह ठाकुर पिता स्व0 नरेन्द्र बहादुर सिंह उम्र 51 साल निवासी सी/79 देवेन्द्र नगर सेक्टर 04 थाना देवेन्द्र नगर रायपुर (रायपुर होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं हाॅस्पिटल रामकुण्ड का सचिव)। 03. कपिल कुमार देवदास पिता कृष्णा देवदास उम्र 30 साल निवासी गायत्री मंदिर के पास टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर (रायपुर होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं हाॅस्पिटल रामकुण्ड में टायपिस्ट) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में तत्परता पूर्वक त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम के सदस्यों को माननीय प्रेमसाय टेकाम शिक्षा मंत्री (छ.ग. शासन) द्वारा दिनांक 27.01.2022 को सी/4 भवन सिविल लाईन रायपुर में स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए पूरी टीम को नगद 1,00,000/- (एक लाख रूपए) से पुरस्कृत किया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले टीम के सदस्य

01. श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर।
02. श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध रायपुर।
03. श्री उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा रायपुर।
04. श्री नवनीत पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर।
05. श्री गिरीश तिवारी, निरीक्षक प्रभारी सायबर सेल रायपुर।
06. श्री कृष्ण चंद सिदार, निरीक्षक तत्कालीन थाना प्रभारी राखी रायपुर।
07. श्री गुलाब सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक थाना राखी रायपुर।
08. श्री सरफराज चिश्ती, प्र.आर. सायबर सेल रायपुर।
09. श्री संदीप दीक्षित, प्र.आर. सायबर सेल रायपुर।
10. श्री कृपा सिंधु पटेल, प्र.आर. सायबर सेल रायपुर।
11. श्री राधाकांत पाण्डेय, प्र.आर. सायबर सेल रायपुर।
12. श्री महेन्द्र राजपूत, प्र.आर. सायबर सेल रायपुर।
13. श्री मोह0 सुल्तान, प्र.आर. सायबर सेल रायपुर।
14. श्री प्रमोद बेहरा, आर. सायबर सेल रायपुर।
15. श्री संतोष सिन्हा, आर. सायबर सेल रायपुर।
16. श्री राजिक खान, आर. सायबर सेल रायपुर।
17. श्री रवि तिवारी, आर. सायबर सेल रायपुर।
18. श्री वीरेन्द्र भार्गव, आर. सायबर सेल रायपुर।
19. श्री विकास क्षत्री, आर. सायबर सेल रायपुर।
20. श्री सुरेश देशमुख, आर. सायबर सेल रायपुर।
21. सुश्री बबीता देवांगन, म.आर. सायबर सेल रायपुर।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0630777