रायपुर (छत्तीसगढ़) रविवार की देर रात Chhattisgarh के सुकमा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) एक जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में 4 जवानों की मौत हो गई, वहीं 3 घायल हैं। घायलों में 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोंटा ब्लाक के ग्राम लिंगनपल्ली स्थित 217 बटालियन कैंप में रविवारकी देर रात करीब 3.15 बजे सीआरपीएफ के जवान रितेश रंजन ने साथी जवानों पर एके 47 हथियार से फायरिंग कर दी। घायल 5 जवानों को कैंप से करीब 11 किमी दूर तेलंगाना स्थित भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया। वहां पर इलाज के दौरान 3 जवानों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य की हालत गंभीर देख उन्हें रायपुर रेफर किया जा रहा है। मृतक जवानों में बिहार निवासी धांजी और राजमणि कुमार यादव व पश्चिम बंगाल निवासी राजीब मंडल के अलावा एक अन्य जवान धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। इनके अलावा जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है।
CRPF जवान ने आधी रात अपने साथियों पर कर दी फायरिंग, 4 की मौत 3 घायल
November 8, 2021
37 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- NEET-UG 2026 रीटेस्ट: जून 21 मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की परिवहन जिम्मेदारी आईएएफ को
- रास्ते में आराम करने की कोई जगह नहीं | हाइवे सुविधाएं
- सलीम कुमार (1969-2026) — अवमानना से मीम किंग तक का सफर
- कुमार शंकर को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया
- क्यों AI लेखन उच्च चयनात्मक कॉलेजों के आवेदन में नुकसान पहुंचा सकता है
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment