Chhattisgarh कांग्रेस पार्टी

कांग्रेस ने सरदार पटेल, इंदिरा गांधी का पुण्य स्मरण किया

रायपुर/31 अक्टूबर 2021/ देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर दोनों नेताओं का पुण्य स्मरण करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सरदार पटेल और स्व. इंदिरा गांधी दोनों ने देश की एकता और अखंडता के लिये पूरा जीवन दे दिया। सरदार पटेल ने रजवाड़ों के बंटे भारत को एककर अखंड भारत का निर्माण किया। इंदिरा जी ने बैंको के राष्ट्रीयकरण हरित क्रांति के माध्यम से देश को संपन्न बनाने में योगदान दिया। पंडित जवाहर लाल नेहरू के द्वारा रखे गये आधुनिक भारत की नींव पर इंदिरा गांधी ने मजबूत भारत का निर्माण किया।
इस अवसर पर मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, वरिष्ठ नेता गिरीश देवांगन, राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अरूण सिंघानिया, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, महामंत्री पियुष कोसरे, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष हसन खान, मछुआ कांग्रेस के अध्यक्ष एमआर निषाद, अजय साहू, राजेश चौबे, मोहम्मद अली, दिलीप सिंह चौहान, अपर्ण फ्रांसिस सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
इस अवसर पर कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष हसन खान द्वारा स्व. इंदिरा गांधी के ऊपर लिखा गया एक बुकलेट का विमोचन भी किया गया।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0811880