Chhattisgarh कांग्रेस पार्टी

सदन में अप्रिय घटना के जिम्मेदार भाजपा: महिला कांग्रेस

महिला सांसदों के बारे में अर्नगल ब्यान से महिलाएं आक्रोशित

मातृ शक्ति का अपमान महिला सांसदों से माफी मांगे सुनील सोनी नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

नरेन्द्र मोदी के नाकामी को छुपाने में लगे सुनील सोनी

रायपुर/16 अगस्त 2021/ महिला के समाज में योगदान को शब्दों में बयां करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नींव ही झूठ से बना हो और उस घर में रहने वाले हर एक नेता नरेंद्र मोदी हो या सुनील सोनी हो झूठ बोलने में महारत हासिल है। छत्तीसगढ़ के राज्यसभा सांसद छाया वर्मा एवं सांसद फूलोदेवी नेताम के साथ कैसा दुर्व्यवहार सदन में हुआ है ये पूरा देश ने देखा। सांसद फूलोदेवी नेताम को मार्शल द्वारा धक्का देने पर गिर गई थी जिसके कारण हाथों और घुटनों पर मोच आया। संसद में इस तरह के महिला सांसदों के साथ अप्रिय घटना केन्द्र सरकार के नाकामी है और उस नाकामी को छुपाने एवं दबाने के लिये छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता अनर्गल ब्यान देकर नारी शक्ति का अपमान कर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा नेता झूठ के ऊपर झूठ बोलते है एक झूठ को सौ बार बोला जाता है ताकि झूठ सच में तब्दील हो जाये। सदन में जो घटना घटित हुई महिला सांसदों के साथ जिस प्रकार अभद्र व्यवहार किया गया जिसे देश की जनता कभी नहीं भुल पायेंगे। इस अप्रिय घटना के जिम्मेदार भाजपा है और भाजपा मोदी के असफलता को छुपाने एवं दबाने के लिये सुनिल सोनी सारा दोष महिला सांसदों पर ही मढ रहे है। भाजपा का मानसिकता जग जाहिर है कि ये महिला विरोधी है। जब भी महिलाओं के साथ अप्रिय घटनाएँ घटित होती है तो भाजपा नेता गण सरकार के नाकामी को छुपाने के लिये सारा दोष महिलाओं पर लगा देते है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में माताओं का अपमान किया गया जिससे भारत मां का शर्म से आंखे झुक गई। संसद के गरिमा को छिन्न भिन्न कर दिये। सांसद सुनील सोनी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के द्वारा महिला सांसदों के लिए अर्मादित ब्यान दिया जा रहा है जिसके कारण महिलाएं आक्रोशित है। महिला कांग्रेस ने कहा कि सुनील सोनी को अपने इस ब्यान के लिये महिला सांसदों से जल्द से जल्द माफी मांगे अन्यथा उग्र आंदोलन व सुनील सोनी के घर का घेराव किया जायेगा।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0506220