BJP Chhattisgarh

भाजपा महिला मोर्चा ने दुष्कर्म जैसा घिनौना कृत्य करने वाले को सजा दिलाने की मांग की

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व दुर्गा साहू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है,इस मामले में पुलिस ने दुर्गा के मोहल्ले का रहने वाला मुख्य आरोपित 26 वर्षीय सूरज कश्यप सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है,आरोपित ने एकतरफा प्रेम के चलते युवती की हत्या कर दी। दुर्गा की हत्या करने से पहले सूरज ने उसके साथ रेप किया था। इस पूरे मामले में 50 वर्षीय महेंद्र पासी ने ही सूरज का साथ दिया था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की सुबह युवती का गला घोंट कर उसको मौत के घाट उतार दिया था। इस पर भाजपा महिला मोर्चा की श्रीमती शालिनी राजपूत ने कहा कि न्याय पालिका का सिद्धांत सबको न्याय सबको अपना पक्ष रखने और अधिवक्ताओं द्वारा लंबी प्रक्रिया का जाल बिछाकर न्याय में देरी कराने जैसी बातें आमजन के मन-मस्तिष्क में हमेशा से रही हैं। देरी से मिलने वाला न्याय,न्याय नहीं रह जाता है। इसलिए ऐसे मामलों में दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल चलाकर जल्द से जल्द सजा दिलाई जानी चाहिए। महिला मोर्चा अध्यक्ष जी ने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों को शीघ्र सजा मिलने से उनमें खौफ जागेगा और वे बेटियों के साथ इस प्रकार का घिनौना कृत्य करने से बाज आएंगे।महिला मोर्चा दुष्कर्म की कड़ी भर्त्सना करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किये प्रदेश में जिस तरह से आए दिन महिलाओं के खिलाफ इस तरह के अपराध बढ़ते जा रहे हैं और प्रदेश सरकार सो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिनों दिन बिगड़ती जा रही है और पूरी तरह जंगलराज का माहौल है। आम जनता विशेष रूप से महिलाओं व व्यापारियों में असुरक्षा का वातावरण है,निरंतर होती इस तरह की घटनाएं ऐसी दरिंदगी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की कानून व्यवस्था की कोताही का परिणाम है।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0604947