राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवव का ऑन लाईन आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य, समस्त स्टाफ एवं छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना एवं क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रीमती रामकुमारी धुर्वा कार्यक्रम अधिकारी रा.से.यो. ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा प्रस्तुत की प्राचार्य डा. सुमन सिंह बघेल ने अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य लाभ के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य लाभ भी होती है। वर्तमान समय में इम्युनिटी के बढ़ाने हेतु योग सबसे अच्छा विकल्प है। इसके अगले क्रम में डा. नीता नायर क्रीड़ा अधिकारी ने योग की संक्षिप्त जानकारी के साथ आयुष मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा निर्धारित प्रोटाकॉल के तहत सूक्ष्य व्यायाम, विभिन्न आसन जैसे ताड़सन, वृक्षासन आदि तथा प्राणायाम एवं ध्यान करवाया। अंत में श्रीमती रामकुमारी धु्रर्वा के द्वारा सभी को संकल्प दिलाया गया एवं शांति पाठ के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।
शासकीय कमलादेवी महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
June 21, 2021
77 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/
Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- एक ही बीमा से हो जाएंगे सारे कवर हेल्थ से लेकर प्रॉपर्टी तक
- घबराए हुए लगते हैं मोदी, कुछ दिनों में स्टेज पर आंसू ना निकल आएं : राहुल गांधी
- आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करते 05 अंतर्राज्यीय सहित कुल 08 सटोरिये गिरफ्तार
- Whatsapp पर फर्जी आई.डी. व डीपी बना कर कम्पनी की प्रतिष्ठा नुकसान व धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- भाजपा संविधान बदलना चाहती है: प्रियंका गांधी
Add Comment