राजनांदगांव। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेणु जोगी अनुमोदन से, विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह की अनुशंसा से और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जेसीजे प्रदीप साहू के निर्देशानुसार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रभारी महामंत्री महेश देवांगन, सरगुजा संभाग अध्यक्ष दानिश रफीक एवं बस्तर संभाग अध्यक्ष टंकेश्वर भारद्वाज की सहमति से शहर के युवा नेता दीपक सोनी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। दीपक सोनी को उनके लंबे समय की सक्रियता और उनके द्वारा लगातार किये जा रहे उल्लेखनीय योगदान के फलस्वरूप यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष की कमान अपने हाथ मे लेने के बाद दीपक सोनी ने कहा है कि, जिले के भीतर व्याप्त विसंगतियों को दूर कर जिले की जनता को न्याय दिलाने का पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे। यही नहीं आम जनता के साथ सामंजस्य स्थापित कर क्षेत्र में हो रहे उनके अधिकारों के हनन, शोषण और उत्पीड़न पर लगाम लगाकर दोषियों पर कार्यवाही करने न्याय की गुहार लगाएंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ने विश्वास दिलाया है कि, उनके क्षेत्र में वे किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। साथ ही जोगी कांग्रेस संगठन का विस्तार करने और इसे नई ऊंचाई में ले जाने सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध रहेंगे।
दीपक सोनी बने जोगी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष
June 14, 2021
33 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- ‘धुरंधर’ को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर बरसे अनुपम खेर, बोले- 1000 करोड़ की सफलता ही सबसे बड़ा जवाब
- 20 साल बाद भी कॉर्पोरेट कर्मचारियों का पसंदीदा है कैलाश खेर का ‘ओ सिकंदर’, हर लाइन देती है आगे बढ़ने की प्रेरणा
- सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी के संकेत, BCCI ने रखी यह अहम शर्त
- IND W vs ENG W: भारतीय महिलाओं ने लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, 270 रन से इंग्लैंड को मात देकर बिगाड़ा दो खिलाड़ियों का फेयरवेल
- बंगाल में बिना मुकदमे 12 माह तक निरोध और दंगाइयों की संपत्ति जब्त करने वाले दो कानून लागू
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment