राजनांदगांव। महादलित संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मयूर हथेल ने संघ के सक्रिय सदस्य गोलू संजय नायक को महादलित परिसंघ राजनांदगांव का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा वर्तमान में वे यूथ कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष है तथा उत्कल घासी घासिया समाज राजनांदगांव के उपाध्यक्ष रूप में भी विभिन्न जिम्मेदारी व कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। बताते चलें कि, ग्रामीण से लेकर प्रदेश स्तर तक की राजनीति में गोलू संजय नायक की लगातार सराहनीय कार्य करते आ रहे हैं। इनके द्वारा स्वच्छता पेशे से जुड़े कर्मचारियों के हक की लड़ाई के रूप में समय-समय पर आरटीआई लगाकर जानकारी एकत्र कर उन जानकारियों के आधार पर कर्मचारियों को लाभान्वित करने का सराहनीय कार्य राजनांदगांव जिलेभर में चल रहा है। ऐसे में संगठन ने श्री नायक को शुभकामनाएं देते हुए यह उम्मीद जताई है कि, पूरे राजनांदगांव जिले में महादलित परिसंघ का परचम लहराते हुए वे परिसंघ को और मजबूती प्रदान करेंगे तथा समाज को नई दिशा देते हुए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अनुसरण करते हुए परिसंघ को गौरवान्वित करेंगे।
गोलू नायक महादलित परिसंघ राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष मनोनीत
June 13, 2021
104 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- ‘कला और रचनात्मकता पर रोक नहीं लगा सकते’, महाप्रभु जगन्नाथ की एनिमेटेड फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
- पालघर में 1.02 करोड़ की ड्रग्स बरामद, नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार; मकान मालिक पर भी कार्रवाई
- कोयला ब्लॉक आवंटन मामला: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के खिलाफ 11 साल पुराना केस बंद, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया ट्रायल कोर्ट का समन
- अल्लू अर्जुन की ‘राका’ पर मेकर्स का बड़ा दांव! ₹1000 करोड़ के बजट की चर्चा, दो पार्ट में रिलीज और सरप्राइज कैमियो की अटकलें तेज
- WTC Points Table 2025-27: वेस्टइंडीज से हारते ही पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंची बाबर की टीम; जानिए भारत की स्थिति
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment