रायपुर । वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। सिंहदेव ने सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। वाणिज्यिक कर मंत्री को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमर पारवानी ने आश्वस्त किया कि चेम्बर कोरोना काल में उद्योग, व्यवसाय और व्यापार के संचालन में सभी जरूरी सावधानियां बरतते हुए शासन को हर तरह से सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने व्यवसायिक गतिविधियों के संचालन के दौरान बाजारों और दुकानों में मास्क के उपयोग और शारीरिक दूरी के नियमों का पूर्णतः पालन करने की बात कही। पारवानी ने कोरोना संक्रमण और टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने और इससे बचाव के उपाय अपनाने प्रेरित करने स्वास्थ्य विभाग की आईईसी (Information-Education-Communication) गतिविधियों में सहयोग की भी बात कही। उन्होंने छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स से जुड़े प्रदेश भर की व्यापारिक-व्यावसायिक संस्थाओं और सदस्यों द्वारा भी इसमें पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। सिविल लाइन स्थित नवीन विश्रामगृह में श्री सिंहदेव के साथ चेम्बर के पदाधिकारियों की चर्चा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री नीरज बंसोड़ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला भी मौजूद थीं।
सिंहदेव से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
March 25, 2021
96 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- खैर लकड़ी तस्कर के घर पुलिस की रेड, 81 लाख नकद बरामद
- ॐ शिव सेवा समिति मायापुर की आम बैठक संपन्न; शुभांकुर पाण्डेय लगातार 16वें वर्ष बने निर्विरोध अध्यक्ष, 16वें दुर्गोत्सव की भव्य तैयारियाँ शुरू
- अज़ीम एडकॉर्प कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी में शिक्षक दिवस समारोह सम्मानपूर्वक संपन्न
- Attacks on journalists are an attack on the voice of democracy- Seraj Ahmad Quraishi
- आईआईटीयन से बने यूपीएससी एस्पिरेंट, फिर देश के लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा बने जिले के योगेश साहू
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment