indian Railway

Railofy: अब WhatsApp पर मिलेगा ट्रेन का रियल टाइम अपडेट्स

WhatsApp हमारे जीवन का एक खास हिस्सा बन गया है। हर उम्र के लोग इसका उपयोग करते हैं। देश में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद मैसेजिंग एप शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति की तरह उभरा। स्कूलों और यूनिवर्सिटी में बच्चों की पढ़ाई वॉट्सएप के माध्यम से हो रही है। इस एप के माध्यम से मैसेज और वीडियो कॉलिंग ही नहीं बल्कि लोग बिजनेस भी कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको वॉट्सएप से जुड़े नई सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं। अब घर बैठे या कहीं से भी मैसेजिंग एप पर भारतीय रेलवे से जुड़े रियल टाइम अपडेट्स पा सकते हैं। दरअसल यह सुविधा मुंबई बेस्ट स्टार्टअप कंपनी Railofy ने शुरू की है। जिसकी सहायता से यात्री ट्रेन की रियल टाइम अपडेट्स जान सकते हैं। इस सर्विस में वॉट्सएप पर यात्रा की जानकारी और पीएनआर स्टेटस पता लगाया जा सकता है। ट्रेन से जुड़ी जानकारी जानने के लिए लोगों को अपने मोबाइल पर +91-9881193322 नंबर को सेव करना होगा। इसके बाद इस नंबर पर 10 अंकों का पीएनआर नंबर लिखकर वॉट्सएप पर सेंड करना है। मैसेज करते ही कुछ देर में ट्रेन से संबंधित सभी जानकारी वॉट्सएप पर आ जाएगी। Railofy की सर्विस में ट्रेन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। साथ ही इस सुविधा को बंद करने के लिए STOP लिखकर मैसेज करना है। Railofy का मोबाइल एप भी है, जिसे फ्री में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0663932