WhatsApp हमारे जीवन का एक खास हिस्सा बन गया है। हर उम्र के लोग इसका उपयोग करते हैं। देश में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद मैसेजिंग एप शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति की तरह उभरा। स्कूलों और यूनिवर्सिटी में बच्चों की पढ़ाई वॉट्सएप के माध्यम से हो रही है। इस एप के माध्यम से मैसेज और वीडियो कॉलिंग ही नहीं बल्कि लोग बिजनेस भी कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको वॉट्सएप से जुड़े नई सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं। अब घर बैठे या कहीं से भी मैसेजिंग एप पर भारतीय रेलवे से जुड़े रियल टाइम अपडेट्स पा सकते हैं। दरअसल यह सुविधा मुंबई बेस्ट स्टार्टअप कंपनी Railofy ने शुरू की है। जिसकी सहायता से यात्री ट्रेन की रियल टाइम अपडेट्स जान सकते हैं। इस सर्विस में वॉट्सएप पर यात्रा की जानकारी और पीएनआर स्टेटस पता लगाया जा सकता है। ट्रेन से जुड़ी जानकारी जानने के लिए लोगों को अपने मोबाइल पर +91-9881193322 नंबर को सेव करना होगा। इसके बाद इस नंबर पर 10 अंकों का पीएनआर नंबर लिखकर वॉट्सएप पर सेंड करना है। मैसेज करते ही कुछ देर में ट्रेन से संबंधित सभी जानकारी वॉट्सएप पर आ जाएगी। Railofy की सर्विस में ट्रेन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। साथ ही इस सुविधा को बंद करने के लिए STOP लिखकर मैसेज करना है। Railofy का मोबाइल एप भी है, जिसे फ्री में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
Railofy: अब WhatsApp पर मिलेगा ट्रेन का रियल टाइम अपडेट्स
March 15, 2021
30 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप कारीआम-बसंतपुर मार्ग और गौरेला-वेंकटनगर मार्ग में तेजी से चल रहा है बीटी पेच रिपेयर का कार्य
- हमारा दूसरा घर है केन्या : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- अवैध रेत उत्खनन के मामले में चार नौकाएं जब्त
- ‘बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान’ से नवाजे जाएँगे अधिवक्ता भरतलाल सोनी
- मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment