किसानों के आंदोलन को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आंबेडकर) के नेताओं ने गाजियाबाद बार्डर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि, किसान संगठनों की मांगें जायज हैं और सरकार को यह मांगें माननी ही चाहिए। इस आंदोलन का समर्थन करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आंबेडकर) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. गोजु पाल, राष्ट्रीय संगठन सचिव बीके गुप्ता, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष तेजपाल सिंह व दिल्ली प्रदेश महासचिव बृजमोहन गाजियाबाद बार्डर पर पहुंचे और आंदोलनरत किसान यूनियनों के नेता राकेश टिकेट से मुलाकात की। वहीं उन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। बताया गया कि, आंदोलन स्थल पर जाने से पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया और जाने नहीं दिया। इस पर पार्टी के नेता बीके गुप्ता ने कहा कि श्री टिकैत किसानों के हित के लिए आंदोलन कर रहे है और ऐसे समय में आरपीआई के प्रतिनिधि मंडल को आंदोलनकारियों से भेट नहीं करने देना निंदनीय है। साथ ही उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि तीनों कृषि कानून वापस लेकर आंदोलन को तत्काल समाप्त कराने की पहल की जाए। श्री टिकैत के आशुओं ने आंदोलन को जनसैलाब यानी समुंदर में तब्दील कर दिया है। शीघ्र ही किसानों की मांगें नहीं मानी गई और आंदोलन समाप्त नहीं कराया गया तो इस समुंदर में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार डूब जाएगी। इसलिए सरकार को चाहिए कि समय रहते सकारात्मक पहल करे।
किसान आंदोलन को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आंबेडकर) ने दिया समर्थन
February 7, 2021
79 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- भारत की तेजी से बढ़ती उम्रदराज़ आबादी: घर पर बढ़ती चिकित्सा देखभाल की जरूरत, क्या है बीमा की कमी
- सिर: बीके हरिप्रसाद ने कहा, बीजेपी-आरएसएस की साजिश सफल नहीं होने देंगे
- सरकार ने पहली बार ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 6 भारतीय सैनिकों के नाम किए आधिकारिक रूप से घोषित
- हालिया LPG आपूर्ति निर्देश और अब क्या बदलाव आएं | विस्तार से समझाया
- साई सुधर्शन के सेंचुरी से भारत ए ने पहले दिन बनाई बढ़त
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment