International

Nobel Peace Prize: इथियोपिया के पीएम अबी अहमद को नोबेल शांति पुरस्कार

स्टॉकहोम। इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। साल 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को दिया जाएगा। अपने पड़ोसी राष्ट्र इरिट्रिया के साथ शांति स्थापित करने पर उनको इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया। पीएम अबी अहमद ने दुश्मन देश इरिट्रिया के साथ शांति स्थापित करने के लिए अहम कदम उठाए और अंतरराष्ट्रीय स्तर शांति स्थापित करने में बड़ा योगदान दिया।

2018 में देश की बागडोर संभालने के बाद अबी अहमद ने इथियोपिया में बड़े पैमाने पर उदारीकरण की शुरुआत की और विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा करवाने के साथ निर्वासित असंतुष्टों को देश वापसी की इजाजत दी। गौरतलब है इथियोपिया पिछले दो दशक से पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ संघर्ष में उलझा हुआ था। पीएम अबी अहमद ने लड़ाई के खत्म कर क्षेत्र में अमन कायम किया। दोनों देशों के बीच जुलाई 2018 में सांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

इससे पहले मंगलवार को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई थी। इसके तहत जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्यूलॉज को ब्रह्माण्ड विज्ञान में सैद्धांतिक खोजों के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा

गौरतलब है नोबेल पुरस्कार दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है और यह छह क्षेत्रों चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को दिया जाता है। 1901 में नोबेल प्राइज की शुरूआत हुई थी।

नौबेल शांति पुरस्कार किसी ऐसी शख्सियत को दिया जाता है. जिसके शांति की स्थापना की सकारात्म पहल की है और जिसका असर वैश्विक परिदृश्य पर पड़ा हो। इससे पहले भी कई राष्ट्रप्रमुखों को विश्वशांति में अहम योगदान देने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इथोपिया का शुमार विश्व के सबसे गरीब मुल्कों में होता है। ऐसे में वहां पर शांति स्थापित होना मायने रखती है।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0507858