International

60 साल में सबसे खतरनाक तूफान टकराएगा जापान के तट से, 31 इंच बारिश का अनुमान

जापान जहां एक तरफ भूकंप के झटके झेलता रहता है वहीं अभ उसके तट से शनिवार को प्रचंड चक्रवात हेगिबिस के टकराने की संभावना जताई गई है। इस तूफान की आमद के पहले सरकार ने लोगों को तटिय इलाकों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए कहा है। हेगिबिस का फिलीपींस में मतलब रफ्तार होता है। देश के मौसम विभाग का कहना है कि इस तूफान की वजह से 31 इंच तक बारिश हो सकती है। इस आशंका के कारण शनिवार को आयोजित होने वाली रग्बी विश्व कप के मैचों को रद कर दिया गया है। विमान और रेल सेवाएं भी रोक दी गई हैं। राजधानी टोक्यो समेत जापान के कई इलाकों में तूफान का ज्यादा असर पड़ने की बात कही जा रही है। देश की अबे शिंजो सरकार ने लोगों से अपील की है कि तूफान के भयंकर रूप लेने से पहले जरूरी सामान जुटा लें। नागरिकों को जोखिम वाले इलाकों से निकल जाने को कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, हेगिबिस टोक्यो में 1958 में आए प्रचंड तूफान जैसा हो सकता है। उस तूफान से 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। लोगों को हेगिबिस के आज शाम तक जापान के तट पर स्थित होंशू से टकराने की आशंका जताई गई है। यह तूफान उस तूफान के एक महीने बाद आ रहा है जिसने अपनी ताकत से 30 हजार से ज्यादा मकानों को नुकसान पहुंचाया था। फक्साई नाम के तूफान ने पिछले महीने टोक्यो के पूर्वी हिस्से मे तबाही मचाई थी। अब हेगिबिस ऐसा ही खतरा लेकर आगे बढ़ रहा है। इसे देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए कहा गया है।
होंशू तट पर तूफान की वजह से मौसमी गतिविधियां तेज होंगी और शनिवार के साथ रविवार को भी भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले 1958 में आए तूफान ईडा की वजह से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0499379