COVID-19 Digital

प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू पबजी मोबाइल इंडिया का

PUBG Mobile India जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने जा रहा है। सुरक्षा कारणों से सितंबर महीने में इस पर बैन लग गया था, जिसके बाद अब इसकी वापसी हो रही है। इस बार इसे PUBG Mobile India के नाम से पेश किया जा रहा है। भारत में पबजी यूजर्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही हैं।
पबजी मोबाइल इंडिया की लॉन्चिंग की घोषणा के बाद से इससे जुड़े अपडेट आ रहे हैं। गेम की ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले इसका प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इसका प्री-रजिस्ट्रेशन TapTap ऐप पर लाइव हो चुका है।
सबसे पहले APK लिंक के माध्यम से TapTap ऐप डाउनलोड करें।
इसके बाद ऐप लॉग इन करें या नया TapTap अकाउंट बनाकर इसे चालू करें।
सर्च ऑप्शन में जाकर PUBG Mobile India सर्च करें।
PUBG Mobile India मिलने के बाद उस पर क्लिक करें।
अब प्री-रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
पबजी कॉर्पोरेशन ने पबजी मोबाइल इंडिया की वेबसाइट पर प्री-रजिस्ट्रेशन प्रोसेस का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने TapTap लिस्टिंग को लेकर भी यह साफ नहीं किया का पबजी मोबाइल इंडिया के प्री-रजिस्ट्रेशन का पेज आधिकारिक है या नहीं। इसे लेकर गेमर्स में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
APK वर्जन आया था सामने : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, PUBG Mobile India की आधिकारिक वेबससाइट पर शुक्रवार को पबजी मोबाइल इंडिया का APK वर्जन और एक पेज सामने आया था। कुछ गेमर्स को गेम का APK वर्जन डाउनलोड लिंक दिखा था, लेकिन यह काम नहीं कर रहा था, कुछ देर बाद इस लिंक को वेबसाइट से हटा लिया गया था। PUBG Mobile India गेम लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह इसी साल लॉन्च किया जा सकता है। इसे भारत में लॉन्च किया जाना केंद्र सरकार की अनुमति पर निर्भर करेगा। PUBG की मूल कंपनी भारत में संचालन के लिए चीनी फर्म टेनसेंट गेम्स से नाता तोड़ चुकी है। इसके बाद से ही माना जा रहा है कि PUBG की भारत में शीघ्र वापसी होगी, लेकिन देखना होगा कि इसे कब अनुमति मिलती है।

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0506218