Chhattisgarh COVID-19

उज्ज्वला बघेल ने पॉवर होल्डिंग कंपनी के एमडी का पदभार संभाला

छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग से जारी आदेश के अनुपालन में आज में श्रीमती उज्ज्वला बघेल ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला। उन्हें राज्य शासन के आदेशानुसार आगामी आदेशपर्यंत प्रभारी प्रबंध निदेशक पदस्थ किया गया है। अब तक एमडी पॉवर होल्डिंग का प्रभार एमडी वितरण कंपनी श्री हर्ष गौतम संभाल रहे थे। श्रीमती बघेल के पदभार ग्रहणोपरांत श्री हर्ष गौतम इस पद से भारमुक्त हुए। नवपदभार ग्रहण करने के उपरांत श्रीमती बघेल ने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शासन की रीति नीति के अनुरूप सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने प्रतिबद्धता व्यक्त की। विदित हो कि वे वर्तमान में पाँचों पॉवर कंपनीज़ की डायरेक्टर भी हैं। पदभार ग्रहण उपरांत उन्हें पॉवर कंपनीज़ के उच्चाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0756804