राजभवन में राज्यपाल के परिसहाय श्री भोजराम पटेल का कांकेर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके एवं पुलिस महानिदेशक श्री डी. एम. अवस्थी ने श्री पटेल को प्रमोशन बैच लगाया। राज्यपाल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि श्री पटेल ने राजभवन में ए.डी.सी. के रूप में उत्कृष्ट सेवा प्रदान की है। मैं आशा करती हूं कि वे पुलिस अधीक्षक के रूप में भी जनता की समर्पित भाव से सेवा करते रहेंगे और निरंतर प्रगति करते रहेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सोनमणि बोरा, विधिक सलाहकार श्री एन. के. चन्द्रवंशी, राज्यपाल के परिसहायद्वय श्री अनंत श्रीवास्तव और श्री त्रिलोक बंसल उपस्थित थे।
राज्यपाल के परिसहाय श्री पटेल को दी गई भावभीनी विदाई
November 14, 2019
13 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/
Follow us on facebook
Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- ऋचा शर्मा IAS को मिली बड़ी जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर नियुक्त
- केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में माना, राज्यों में जांच के लिए भेजते हैं सीबीआई
- आदिवासी परंपरा हमारी विरासत और गौरव है, पीएम जनमन अभियान से आदिवासी समाज का विकास सुनिश्चित होगा : भावना बोहरा
- डायल 112 से लोगों को तत्काल मदद मिले: उपमुख्यमंत्री शर्मा
- मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारम्भ, हम मणिपुर में शांति और सद्भाव वापस लाएंगे- राहुल गांधी
Add Comment