कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि वर्तमान हालात में महिलाओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए लोगों को अभी और प्रयास करने की जरूरत है।कांग्रेस अध्यक्ष ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर लोगों को बधाई संदेश में यह बात कही। गांधी ने कहा कि आगामी नौ दिन में देवी के नौ रूपों की पूजा होती है और शक्ति की यह उपासना समाज में महिलाओं के अहम स्थान से भी जुड़ी है। कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए और प्रयास करने की जरूरत है। गांधी ने कहा कि देवी के नौ रूप साहस, वीरता, समृद्धि, शक्ति, बुद्धि, ज्ञान और सकारात्मक शक्तियों के प्रतीक हैं।उम्मीद करती हूं कि व्रत और पूजा अर्चना के जरिए उपासक अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत बनाएंगे और नकारात्मक शक्तियों को हराएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नवदुर्गा पूजा पर वह उम्मीद करती हैं कि देश भर में भाईचारा, प्यार, शांति और शक्ति का संचार हो।
नवरात्रि पर बोलीं सोनिया गांधी- महिला अधिकारों की सुरक्षा के लिए अभी और प्रयास जरुरी
September 29, 2019
32 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- बिलासपुर में भारी बारिश से रेल यातायात ठप: पटरियों पर पानी भरने से पांच ट्रेनें रद्द, कई बीच रास्ते में फंसी
- बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, 5 घंटे की जांच के बाद भरी उड़ान
- ‘बुलडोजर कार्रवाई पर पूरी तरह रोक नहीं’, अवैध निर्माणों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी
- बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात: गर्भवती पत्नी की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या, फिर पति ने की आत्महत्या
- ‘3 Idiots’ सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं थी’, आमिर खान ने दूर की सालों पुरानी गलतफहमी, दिया बड़ा बयान
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment