Entertainment

‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले कियारा आडवाणी ने शेयर की BTS तस्वीरें, बोलीं- ‘नादिया जहां भी जाती है, हलचल मचा देती है’

मुंबई, महाराष्ट्र

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कुछ खास बिहाइंड द सीन्स (BTS) तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपने किरदार ‘नादिया’ की एक झलक भी प्रशंसकों को दिखाई, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

कियारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें वह अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में उनके साथ फिल्म के मुख्य अभिनेता यश भी दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के साथ कियारा ने लिखा, “नादिया जहां भी जाती है, हलचल मचा देती है।” उनका यह कैप्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और प्रशंसक उनके नए किरदार को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।

यश अभिनीत यह फिल्म 26 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है।

हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ भी रिलीज किया गया था। इस गाने में यश और कियारा आडवाणी की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नजर आई। गाने को हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसे गायक विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल राज शेखर ने लिखे हैं। गाने का संगीत विशाल, बिटुपोन बोरुआ, कंदर्पा कलिता और त्रिहंगकु लहकर ने तैयार किया है।

फिल्म की रिलीज से पहले सामने आई इन नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है। अब दर्शकों को 26 अगस्त का इंतजार है, जब यश और कियारा की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0848503