Education

CUET UG 2026: बकरीद के चलते 28 मई की परीक्षा स्थगित, नए एडमिट कार्ड होंगे जारी

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। National Testing Agency ने 28 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। एजेंसी ने यह फैसला बकरीद (ईद-उल-जुहा) के पर्व को ध्यान में रखते हुए लिया है।

एनटीए के अनुसार, परीक्षा की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से चूक न हो।

परीक्षा स्थगित होने के बाद एडमिट कार्ड भी दोबारा जारी किए जाएंगे। छात्र परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले नए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होंगे और किसी भी उम्मीदवार को ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

एनटीए ने बताया कि परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

ड्रेस कोड को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उम्मीदवार पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकते हैं। धार्मिक प्रतीक या वस्तुएं पहनने वाले छात्रों को अतिरिक्त जांच प्रक्रिया के लिए समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। हल्के कपड़े और साधारण फुटवियर पहनने की सलाह दी गई है।

किसी भी समस्या के समाधान के लिए छात्र हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

एनटीए के इस फैसले का छात्रों और अभिभावकों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि त्योहार के दौरान परीक्षा स्थगित होने से छात्रों को बेहतर तैयारी और सुविधाजनक माहौल मिलेगा।

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0817001