Raipur CG

छत्तीसगढ़ में 42 आईएएस का तबादला, इन ज‍िलों के कलेक्‍टर बदले, देखें पूरी

छत्तीसगढ़ में 42 आईएएस का तबादला, इन ज‍िलों के कलेक्‍टर बदले, देखें पूरी

रिपोर्टर मजहर इकबाल रायपुर।

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और कई जिलों के कलेक्टरों को इधर से उधर किया गया है . शासन ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से यह सूची जारी की है । छत्तीसगढ़ में 42 आईएएस का तबादला, इन ज‍िलों के कलेक्‍टर बदले, देखें पूरी List
ias transfer list chhattisgarh richa sharma manoj pingua Niharika barik
IAS Transfer: नवा रायपुर स्थित महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ की व‍िष्‍णु देव साय सरकार ने ऋचा शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई कमान सौंपी है. वहीं, मनोज कुमार पिंगुआ अब वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे. इस फेरबदल में न केवल मंत्रालयों के सचिव बदले गए हैं, बल्कि कोरिया, बीजापुर, सूरजपुर और बलरामपुर जैसे जिलों के कलेक्टरों की भी नई पदस्थापना की गई है. IFS मयंक अग्रवाल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चिप्स से अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), चिप्स बनाए गए हैं.

तबादला सूची: आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना
ऋचा शर्मा: अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन से अब अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास
मनोज कुमार पिंगुआ: अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल से अब अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन
सुबोध कुमार सिंह: प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री के साथ अब प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार
निहारिका बारिक: प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास से अब प्रमुख सचिव, गृह एवं जेल विभाग
शहला निगार: कृषि उत्पादन आयुक्त से अब प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग
रोहित यादव: सचिव, जनसंपर्क एवं ऊर्जा से अब सचिव, वित्त विभाग
कमलप्रीत सिंह: सचिव, लोक निर्माण विभाग से अब सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग
परदेशी सिद्धार्थ कोमल: सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग से अब सचिव, कृषि एवं कृषि उत्पादन आयुक्त
रीना बाबा साहेब कंगाले: सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से अब सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी)
अविनाश चंपावत: सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के साथ अब सचिव, उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार
मुकेश कुमार बंसल: सचिव, वित्त से अब सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन छोड़कर) और सचिव, लोक निर्माण विभाग
आर. शंगीता: सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) से अब सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
अंकित आनंद: सचिव, आवास एवं पर्यावरण (वाणिज्यिक कर-पंजीयन के प्रभार से मुक्त)
भुवनेश यादव: सचिव, समाज कल्याण से अब सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग
एस. भारतीदासन: सचिव, कौशल विकास से अब सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग
शम्मी आबिदी: सचिव, महिला एवं बाल विकास से अब सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग
बसवराजू एस.: सचिव, मुख्यमंत्री से अब सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग
मोहम्मद कैसर अब्दुलहक: सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के साथ अब मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का प्रभार
राजेश सिंह राणा: सीईओ, क्रेडा से अब सचिव, ग्रामोद्योग विभाग
महादेव कावरे: आयुक्त, रायपुर संभाग से अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां
श्याम लाल धावड़े: सचिव, ग्रामोद्योग से अब आयुक्त, रायपुर संभाग
सारांश मित्तर: आयुक्त, आदिम जाति विकास से अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा
पदुम सिंह एल्मा: एमडी, स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन से अब आयुक्त, आबकारी
संजीव कुमार झा: संचालक, स्वास्थ्य सेवायें के साथ अब एमडी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का प्रभार
रणबीर शर्मा: एमडी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से अब संचालक, समाज कल्याण
पुष्पा साहू: संचालक, स्थानीय निधि संपरीक्षा से अब कलेक्टर, जिला-कोरिया
राजेन्द्र कुमार कटारा: कलेक्टर, बलरामपुर-रामानुजगंज से अब विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
संतोष कुमार देवांगन: आयुक्त, उच्च शिक्षा से अब कलेक्टर, जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
एस. जयवर्धन: कलेक्टर, जिला-सूरजपुर से अब संचालक, कोष एवं लेखा
प्रभात मलिक: संयुक्त सचिव, चिप्स से अब संयुक्त सचिव, माननीय मुख्यमंत्री
डी. राहुल वेंकट: कलेक्टर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से अब आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास
चंदन संजय त्रिपाठी: कलेक्टर, जिला-कोरिया से अब कलेक्टर, जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज
रोक्तिमा यादव: संचालक, समाज कल्याण से अब आयुक्त, उच्च शिक्षा
लीना कमलेश मण्डावी: कलेक्टर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से अब एमडी, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड
संंतन देवी जांगड़े: संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य से अब कलेक्टर, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
संजय कन्नौजे: कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से अब संचालक, संस्कृति
पद्मिनी भोई साहू: संचालक, कोष एवं लेखा से अब कलेक्टर, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़
संबित मिश्रा: कलेक्टर, जिला-बीजापुर से अब आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायपुर
रेना जमील: उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग से अब कलेक्टर, जिला-सूरजपुर
विश्वदीप: आयुक्त, नगर निगम रायपुर से अब कलेक्टर, जिला-बीजापुर
रीता यादव: एमडी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड से अब सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल
ऋषभ कुमार पाराशर: उप सचिव, वित्त विभाग के साथ अब संचालक, बजट एवं संचालक, स्थानीय निधि संपरीक्षा

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0800477