अब्दुल रहमान काबुली र.अ. का उर्स हर साल की तरह इस साल 14 से 16 फरवरी ..
दुर्ग। दुर्ग में बाबा अब्दुल रहमान शाह काबुली र.अ.का उर्स हर साल की तरह इस साल 14,15,16 फरवरी को 3 दिन बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है. जिसमे प्रमुख रूप से कार्यक्रम इस साल एक दिन 14 फरवरी शनिवार को शाम 6 बजे परचम कुशाई कर उर्स का आगाज़ होगा और उसी दिन रात 10बजे जशने काबुली सरकार कॉन्फ्रेंस होगा एक रोज़ा तकरीर (प्रवचन) का प्रोग्राम होगा . जिसमे हैदराबाद से हज़रत अहमद नक्सबंदी साहब तसरीफ ला रहे है और साथ ही साथ मौलाना हाफ़िज़ गुलाम मोहियुद्दीन साहब भी तसरीफ ला रहे है। जो कौम से ख़िताब फरमाएंगे. वही 15 फरवरी रविवार को रात 10 बजे समा महफिल क़व्वाली का भी आयोजन होगा. जिसमे हिंदुस्तान के मशहूर मारूफ कव्वाल कमर वारसी बारा बांकी उत्तरप्रदेश कव्वाल एन्ड पार्टी का मुकाबला राजा सरफराज़ कव्वाल एन्ड पार्टी उत्तरप्रदेश रामपुर के साथ सूफियाना अंदाज़ मे होगा.और साथ ही साथ 16 फरवरी सोमवार को बाद नमाज़ जोहर ग़ुस्ल होगा बाद नमाज़ असर शाही चादर पेश की जाएगी. और शाम 7 बजे से आम लंगर होगा. शाबान उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष अफ़ज़ल हुसैन ने बताया की हज़रत बाबा सैय्यद अब्दुल रहमान शाह काबुली र.अ. तारीखी उर्स उर्दू के शाबान के महिने मे मनाया जाता है। हज़रत बाबा के मानने वाले मुस्लिम ही नहीं हिन्दू सिख़ ईसाई सभी धर्म के लोग है। जो इस उर्स को एकता और सद्भवना के साथ मानते है। हर वर्ष के तरहा इस वर्ष भी उर्स आयोजन किया जारहा है. और इस कार्यक्रम मे दुर्ग शहर के लोकप्रिय विधायक केबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी, सांसद विजय बघेल जी, महापौर अलकाबाघमार जी, जो मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित होंगे और साथ ही साथ छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज जी मानसी गुलाटी जी समाज सेविका और दुर्ग शहर के वरिष्ठ समाज सेवक उपस्थित होंगे. और शहर मे एकता का सन्देश देंगे।
















Add Comment