रायपुरl राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाने वाले अंबिकापुर के ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने बगिया स्थित सीएम कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होनें खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए,हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। खिलाड़ियों के प्रशिक्षक कांस्टेबल राधेश्याम मानिकपुरी ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा 2017 से युवाओं को ताईक्वांडो का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होनें बताया कि 5 से 7 जुलाई तक रायगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय ताईक्वांडों प्रतियोगिता में अंबिकापुर जिले के 42 खिलाड़ी शामिल हुए। इस दौरान खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 कांस्य पदक हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। खिलाड़ी मानसी सिंह ने श्रीमती कौशल्या साय को बताया कि पुलिस विभाग की ओर से उन्हें ताईक्वांडो का प्रशिक्षण देने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई हैं। इसका उन्हें लाभ भी मिल रहा है। यही कारण है कि वे प्रदेश स्तरीय प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त करने में सफल रही है। खिलाड़ी आरूषी कश्यप ने भी ताईक्वांडो प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा से जुड़ी बातों को श्रीमती कौशल्या साय से साझा किया।
अंबिकापुर के ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय से की मुलाकात
July 10, 2024
24 Views
1 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में बड़ा बदलाव, विवेक आचार्य को मिली कार्यकारी संचालक की जिम्मेदारी
- रायपुर में “रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026” का आयोजन किया गया, प्रिया गुप्ता बनीं सावन क्वीन 2026
- छत्तीसगढ़ वन विभाग में ठेका पद्धति लागू करने व स्थानांतरण नीति पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया अजीत दुवे ने
- पत्रकार को सच लिखने के कारण डरना पड़े तो यह केवल पत्रकार की समस्या नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है- सेराज अहमद कुरैशी
- Azeem EduCorp Computer Institute में मनाया गया “ग्रीन डे” विद्यार्थियों ने लिया “Go Green, Be Clean, Be Proud” का संकल्प
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment