Chhattisgarh Raipur CG कांग्रेस पार्टी

पेट्रोल डीजल गैस के बढ़ती कीमतो के विरोध मे सभी ब्लाॅको मे कांग्रेस का हंगामेदार प्रदर्शनः- गिरीश दुबे

झमाझम बारिश के बीच कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

रायपुर 11 जून 2021/ मंहगाई के विरोध कांग्रेस विरोध मे सड़क पर उतर आयी है। शुक्रवार को कांग्रेसजनो ने राजधानी रायपुर मे हंगामेदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेसजनो का मानना है कि केंद्र की गलत नीतियो के कारण पेट्रोलियम उत्पादो सहित आवश्यक वस्तुओ की कीमते बेतहाशा बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी ब्लाॅको के वार्डाे मे स्थित पेट्रोल पम्प के सामने सुबह 10 बजे से 1 बजे तक प्रतिकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के विरोध मे जमकर नारे लगाये गये। विरोध प्रदर्शन मे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सांसद छाया वर्मा वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा विधायक कुलदीप जुनेजा विधायक विकास उपाध्याय महापौर एजाज ढेबर राजेंद्र तिवारी गिरीश देवांगन सभापति प्रमोद दुबे शैलेश नितिन त्रिवेदी शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे रमेश वर्लयानी सुशील आनंद शुक्ला धननजय ठाकुर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। प्रदर्शन मे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मंहगाई का भाजपा के साथ चोली दामन का साथ है। भाजपा के शासन मे मंहगाई बढ़ती नही बढ़ायी जाती है। जब से भाजपा की सरकार आई है पेट्रोल और डीजल के भाव मे बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिससे आम आदमी के जेब पर डाका डालने का काम किया है। वे आम जनता के थाली से निवाला छिनने का काम कर रही है। पेट्रोल के दाम 26.59रू और डीजल पर 25.02रू की बढोतरी हुई है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल व आवश्यक वस्तुओ पर बढायी गयी कीमतो कम करने की मांग की।
सांसद छाया वर्मा ने कहा कि कोरोना काल मे मंहगाई बढी है केंद्र की मोदी सरकार हर चीजो की कीमते दोगुनी कर रही है। देश की जनता भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।उन्होने कहा कि मूल्य वृद्धि के विरोध मे सडक से लेकर सदन तक लडाई लडी जायेगी। वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि मंहगाई बढ़ाने मे मोदी जी और अमित साह का हाथ है। आम आदमी मंहगाई से दुःखी एवं परेशान है। हम सब इसका विरोध निंदा एवं भत्सना करते है।
विधायक संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा है कि नोट बंदी जी एस टी लाॅकडाउन के बाद कोरोना काल मे छोटी मोटी दुकाने बंद हो गयी लोग बेरोजगार हो गये है ऐसे समय मे केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमते बढा रही है जो अनुचित है।
महापौर एजाज ढ़ेबर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे कच्चे तेल की कीमत कम है उसके बाउजूद 100रू मे बेचा जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक वस्तुओ की कीमते बढायी जाने पर आम जनता दुःखी है।
गिरीश दुबे ने कहा कि मोदी जी को देश की सामाजिक एवे आर्थिक व्यवसथा की समझ नही है जिससे देश की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति बत से बत्तर होती जा रही है।
शहर प्रवक्ता मोहम्मद फहीम ने बताया कि रायपुर के सभी 12 ब्लाॅको के वार्डो मे स्थित पेट्रोल पंपो के सामने पेट्रोल डीजल के दाम एवं आवश्यक सामग्री की बढती मंहगाई के विरोध मे प्रदर्शन किया गया जिसमे संत कबीरदास ब्लाॅक मे माधव साहू के नेतृत्व मे मोवा विधानसभा रोड पर संत भक्त माता कर्मा ब्लाॅक मे सहदेव व्यवहार के नेतृत्व मे अरविंद दीक्षित ब्लाॅक नवीन चंद्राकर जयस्तंभ चैक डाॅ. खूबचंद बघेल ब्लाॅक प्रशांत ठेंगडी कुशालपुर रिंग रोड मे सभापति प्रमोद दुबे शहीद विक्रम पंकज ब्लॅाक सुमीत दास पचपेडीनाका चैक महंत लक्ष्मी नारायण ब्लाॅक सचिन शर्मा टिकरा पारा पुलिस लाईन सरदार वल्लभ भाई पटेल ब्लाॅक देव कुमार साहू गुलमोहर पार्क रामनगर शहीद भगत सिंह ब्लाॅक अशोक ठाकुर आमानाका कोटा नेता कन्हैया लाल बजारी ब्लाॅक् दाउलाल साहू गुढियारी श्रीनगर गुरू घासीदास ब्लाॅक श्रीमति दीपा बग्गा शंकर नगर पं. जवाहरलाल नेहरू ब्लाॅक अरूण जंघेल फाफाडीह चैक वीरांगना अवंती बाई ब्लाॅक सुनील भुवाल जेल रोड मे धरना दिया गया।
दिलीप षडंगी प्रशांत ठाकर द्वारा मंहगाई के विरोध मे गीत गाकर अपनी प्रस्तुती दी।
धरना प्रदर्शन मे राधेश्याम विभार कामरान अंसारी देवेंद्र यादव आकाश तिवारी नीलकंठ जगत नईम रजा बंशी कन्नौजे जी श्रीनिवास शब्बीर खान पुष्पराज बैद माधव छूरा कमलेश नथवानी जीतु तांडी शिव वर्मा रवि शर्मा दिलशाद हुसैन पुष्पेन्द्र परिहार नितिन भंशाली श्याम सिक्का सागर तांडी पुष्पेन्द्र परिहार महमूद अली साक्षी सिरमौर राजेश चैबे शारीक रईस खान मनीष दयाल दिलीप चैहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.facebook.com/IndianJournalistAssociation/

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0484415