WhatsApp हमारे जीवन का एक खास हिस्सा बन गया है। हर उम्र के लोग इसका उपयोग करते हैं। देश में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद मैसेजिंग एप शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति की तरह उभरा। स्कूलों और यूनिवर्सिटी में बच्चों की पढ़ाई वॉट्सएप के माध्यम से हो रही है। इस एप के माध्यम से मैसेज और वीडियो कॉलिंग ही नहीं बल्कि लोग बिजनेस भी कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको वॉट्सएप से जुड़े नई सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं। अब घर बैठे या कहीं से भी मैसेजिंग एप पर भारतीय रेलवे से जुड़े रियल टाइम अपडेट्स पा सकते हैं। दरअसल यह सुविधा मुंबई बेस्ट स्टार्टअप कंपनी Railofy ने शुरू की है। जिसकी सहायता से यात्री ट्रेन की रियल टाइम अपडेट्स जान सकते हैं। इस सर्विस में वॉट्सएप पर यात्रा की जानकारी और पीएनआर स्टेटस पता लगाया जा सकता है। ट्रेन से जुड़ी जानकारी जानने के लिए लोगों को अपने मोबाइल पर +91-9881193322 नंबर को सेव करना होगा। इसके बाद इस नंबर पर 10 अंकों का पीएनआर नंबर लिखकर वॉट्सएप पर सेंड करना है। मैसेज करते ही कुछ देर में ट्रेन से संबंधित सभी जानकारी वॉट्सएप पर आ जाएगी। Railofy की सर्विस में ट्रेन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। साथ ही इस सुविधा को बंद करने के लिए STOP लिखकर मैसेज करना है। Railofy का मोबाइल एप भी है, जिसे फ्री में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
Railofy: अब WhatsApp पर मिलेगा ट्रेन का रियल टाइम अपडेट्स
March 15, 2021
29 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी की 61 नई सीटें स्वीकृत, अब राज्य में कुल 377 शासकीय सीटें उपलब्ध
- कु. वंशिका साहू को मिला राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से दिवाली पर बड़ा तोहफा
- जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के करीबी के नाम पर दर्ज करोड़ों की सरकारी प्रॉपर्टी, छतरपुर PWD पहुंचा MP हाई कोर्ट
- बलौदा बाजार के जंगलों में हाथियों का लगा मेला, कई गांवों में अलर्ट, वन विभाग ने बढ़ाई सतर्कता
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment