Chhattisgarh COVID-19

वर्चुअल मैराथन में सहभागी बनने गृहमंत्री ने प्रदेशवासियों से की अपील

रायपुर, 12 दिसम्बर 2020/ छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर 13 दिसम्बर को वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया गया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों से वर्चुअल मैराथन में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार के 17 दिसम्बर को दो वर्ष पूरे हो रहे है। दो वर्ष की उपलब्धियों को बताने रन विथ छत्तीसगढ़ का आयोजन किया गया है। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 13 दिसम्बर को सवेरे 6 बजे से 11 बजे तक दौड़ने के लिए प्रदेशवासियों से आग्रह किया है। इसका आयोजन राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है।

About the author

Mazhar Iqbal #webworld

Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi

Add Comment

Click here to post a comment

Follow us on facebook

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0808150