Twitter Verification प्रोग्राम की तीन साल बाद वापसी हो रही है। इस पब्लिक वेरिफिकेशन प्रोग्राम को साल 2017 में बंद कर दिया गया था, जब Twitter पर गलत तरीके से ब्लू टिक चेकमार्क बैज देने के आरोप लगे थे। हालांकि Twitter दोबारा से साल 2021 से ब्लू टिक बैज के लिए वेरिफिकेशन्स प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। ऐसे में अब लोग ब्लू टिक के लिए दोबारा से रिक्वेस्ट कर सकेंगे। Twitter ने यूजर्स को खुशखबरी दी है। उसने फिर से पब्लिक वेरिफिकेशन प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। यह लगभग तीन वर्षों से बंद था। पब्लिक वेरिफिकेशन से मतलब है कि अब यूजर्स अपने Twitter अकाउंट में नाम के आगे ब्लू टिक लगवाने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके शुरू होने पर एक प्रक्रिया से गुजरना होगा। नए साल के साथ ही Twitter के पब्लिक वेरिफिकेशन प्रोग्राम की भी शुरुआत हो जाएगी। इसकी शुरुआत करने से पहले कंपनी इसके लिए यूजर्स से फीडबैक ले रही है। यूजर्स आठ दिसंबर तक अपना फीडबैक दे सकते हैं। Twitter के अनुसार, कंपनी ब्लू टिक के अलावा प्रोफाइल टाइप पर भी काम कर रही है। Twitter ने कहा कि उसकी तरफ से दुनियाभर के लोकल नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन को सपोर्ट किया जा रहा है। साथ ही उन्हें अपने पार्टनर के जरिए विज्ञापन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस तरह Twitter का उपयोग करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विज्ञापन पहुंचाने में मदद मिलेगी। घरेलू हिंसा के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए इमोजी लॉन्च – माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महिला और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के साथ मिलकर महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए इमोजी लॉन्च की हैं। साथ ही कंपनी ने #GenerationEquality, #OrangeTheWorld, # 16Days और #HumanRightsDay जैसे हैशटैग भी जारी किए हैं। संयुक्त राष्ट्र महिला के कार्यकारी निदेशक Phumzile Mlambo-Ngcuka ने कहा है कि हमने पूरी दुनिया में देखा है कि कैसे लोग कोरोनावायरस को खत्म करने में लगे हैं। महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा भी एक महामारी है। हमें इस महामारी को भी जड़ से खत्म करना होगा। उन्होंने आगे कहा है कि हम महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा जैसी महामारी को खत्म करने के लिए ट्विटर जैसे पार्टनर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
Twitter यूजर्स अब नाम के आगे लगा सकेंगे ब्लू टिक
November 26, 2020
44 Views
2 Min Read
You may also like
Mazhar Iqbal #webworld
Indian Journalist Association
https://www.bbc.com/hindi
Follow us on facebook

Live Videos
Breaking News
Advertisements
Advertisements
Recent Posts
- Attacks on journalists are an attack on the voice of democracy- Seraj Ahmad Quraishi
- आईआईटीयन से बने यूपीएससी एस्पिरेंट, फिर देश के लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा बने जिले के योगेश साहू
- मुंबई में छह करोड़ लखपति दीदियां बनाने का संकल्प, 3.5 करोड़ पहले ही बन चुकी हैं : शिवराज सिंह चौहान
- वन विभाग के 3630 दैनिक वेतनभोगियों का होगा समाहितीकरण, 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वालों को मिलेगा आकस्मिकता कार्यभारित का लाभ
- 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें- उच्च शिक्षा टंक राम वर्मा
Advertisements
Advertisements
Our Visitor















Add Comment