COVID-19 National New Dehli

कृषि मंत्री तोमर ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को वार्ता के लिए बुलाया

किसानों के प्रदर्शन के बीच बोले कृषि मंत्री- 3 दिसंबर को फिर करेंगे बात
कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों को केंद्र सरकार ने वार्ता के लिए दिल्ली बुलाया है। यह पहल केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कही। उन्होंने कहा, हमारी सरकार किसानों के साथ है। किसानों की भलाई के लिए काम कर रही है। ऐसे में उन्हें प्रदर्शन छोड़कर वार्ता के लिए दिल्ली आना चाहिए। खबर है कि 3 दिसंबर को कृषि मंत्री तोमर से किसान नेताओं की वार्ता होगी। इससे पहले अपनी मांगों को लेकर पंजाब के किसान आज दिल्ली में रैली करने जा रहे हैं। इस रैली को खेती बचाओ रैली का नाम दिया गया है। रैली के कारण दिल्ली से सटे इलाकों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली से सटे नोएडा समेत अन्य इलाकों में मेट्रो सेवा भी बाधित रहेगी। (नीचे दिए दिल्ली मेट्रो का नया शेड्यूल) इस बीच, हरियाणा में भी तनाव की स्थिति बन सकती है। हरियाणा ने पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए अपनी सभी सीमाएं सील कर दी हैं। यहां 100 से ज्यादा किसान नेता गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली ने पहले ही अपनी सभी बॉर्डर सील कर दी है। सभी बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पंजाब के करीब 1000 किसान हरियाणा में करनाल के पास जुटे हैं। इन्हें रोकना पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए चुनौती है। पंजाब से किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है। फतेहगढ़ से किसानों का काफिला रवाना हो गया है। इस बीच, दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ड्रोन से नजर रखी जा रही है। दिल्ली फरीदाबाद यानी हरियाणा बॉर्डर पर भारी सुरक्षाबल तैनात है। किसान यहीं से दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश करेंगे। किसान रैली के कारण हाईवे पर जाम है। लोग परेशानी हो रहे हैं। पैदल सफर करने को मजबूर एक यात्री ने बताया कि रात से ही हाईवे बंद है। कई वाहन फंस गए| पंजाब और हरियाणा के किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान सामने आया है. केंद्र सरकार की ओर से किसान संगठनों को फिर से बातचीत के लिए बुलाया गया है. ये बातचीत तीन दिसंबर को हो सकती है.
किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार देश भर के किसानों के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है, किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर के सरकार प्रतिबद्ध है. नए कानून भी किसानों के हित में है. मंत्री बोले कि 3 दिसंबर को किसानों को फिर से वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है, ये मुद्दा राजनीति करने का नहीं है. नरेंद्र सिंह तोमर ने इस दौरान कांग्रेस पर भी वार किया और कहा कि कांग्रेस के लोगों को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए और सार्वजनिक तौर पर अपने घोषणा पत्र से वापस होना चाहिए.

Live Videos

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0508799