Chhattisgarh COVID-19 Durg

स्टार लगाकर पदोन्नत अधिकारी को दी शुभकामनाएं

दुर्ग 17 नवंबर 2020/ महानिदेशक डी.एम. अवस्थी द्वारा पुलिस विभाग के अनुसचिवीय बल के 4 अधिकारियों को किया गया। दुर्ग के संजय देवांगन सहायक उप निरीक्षक-अ को उप निरीक्षक-अ के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया। वर्तमान में श्री देवांगन कार्यालय पुलिस अधीक्षक (दूरसंचार) भिलाई में पदस्थ हैं। पुलिस अधीक्षक (दूरसंचार) श्रीमती ऋचा मिश्रा तथा उपनिरीक्षक-अ आदित्य शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक श्री अरूण गजपाल द्वारा स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी गई। पूर्व में देवांगन शासन के विभिन्न मंत्रालयों में वे अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दुर्ग शहर में श्री देवांगन समाज सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्यों के लिए भी पहचाने जाते हैं। पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी विभिन्न वर्गों के द्वारा उन्हें पदोन्नति पर शुभकामनाएं दी गई।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0757732