COVID-19 Digital International Technology

Twitter में अब Retweet का तरीका बदलने वाला है, जाने

Twitter में बड़ा बदलाव कंपनी अब Retweet का पूरा तरीका ही बदलने जा रही है..
Twitter यूजर्स ध्‍यान दें बदलने वाला है Retweet का तरीका, जानिये आगे क्‍या होगा
यह नया फीचर एंड्रायड यूजर्स के लिए है, ताकि वे किसी लेख को रीट्वीट करने से पहले खोलकर पढ़ें। इस सोशल नेटवर्किंग कंपनी ने ट्वीट करके बताया कि कुछ लोग ट्वीट पढ़ने के बाद उसे रीट्वीट करने का इरादा छोड़ देते हैं। Twitter के यूजर्स के लिए बहुत काम की खबर है। अब Twitter में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कंपनी अब Retweet का पूरा तरीका ही बदलने जा रही है। इसके बाद यूजर्स को नया एक्‍सपीरीयंस मिलेगा। ट्विटर ने अपने चंद यूजर्स पर इस नए फीचर का प्रयोग करके यह पता लगाया था कि इसे देखने के बाद चालीस फीसद लोग आलेख को खोलकर पढ़ते हैं। इसके बाद यह देखा गया कि रीट्वीट करने से पहले कोई भी लेख या संदेश पढ़ने की प्रवृत्ति में 33 फीसद का इजाफा हो गया है। माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर झूठी और नफरत भरी विषय सामग्री की रोकथाम के लिए एक नया फीचर “रीड बिफोर यू रीट्वीट” लांच करने जा रहा है। यह नया फीचर एंड्रायड यूजर्स के लिए है, ताकि वे किसी लेख को रीट्वीट करने से पहले खोलकर पढ़ें। इस सोशल नेटवर्किंग कंपनी ने ट्वीट करके बताया कि कुछ लोग ट्वीट पढ़ने के बाद उसे रीट्वीट करने का इरादा छोड़ देते हैं। यही बात ट्विटर भी चाहता है, क्योंकि इस श्रेणी के ट्वीट अक्सर रीट्वीट करने लायक नहीं होते हैं। इससे पहले ट्रायल बेसिस पर जून में ट्विटर ने एंड्रायड पर एक “इनफार्मल डिस्कशन” नाम का फीचर शुरू किया था।इसके जरिये अगर कोई यूजर बिना लिंक खोले किसी ट्वीट को रीट्वीट करने का फैसला करता है तो ट्विटर उन्हें साझा करने से पहले पढ़ने के लिए स्वतः ही याद दिलाएगा। ट्विटर का कहना है कि बिना पढ़े किसी ट्वीट या आलेख को आगे बढ़ाना घातक हो सकता है।

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0499093