Chhattisgarh COVID-19 Raipur CG

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने मंत्री ताम्रध्वज साहू को सड़कों की समस्या से करवाया था अवगत, समस्या सुनने के बाद श्री साहू ने तुरंत लिया संज्ञान

31 जुलाई तक सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने के लिए लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने दिए निर्देश

*लोक निर्माण विभाग के सचिव को मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने किया निर्देशित*
रायपुर 10 जुलाई 2020/ माननीय लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के द्वारा जनदर्शन, भ्रमण के माध्यम से अवगत कराया गया था कि लोक निर्माण की सड़कों में कई जगहों पर गढ्ढे निर्मित हो गए हैं जिसके कारण यातायात प्रभावित हो रहा है ।यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ जनता को अत्यंत कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सवेंदनशील श्री साहू को जैसे ही इस समस्या की जानकारी हुई उन्होंने तुरंत ही लोक निर्माण विभाग के सचिव 31 जुलाई तक सड़कों की मरम्मत करवा कर सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं । आम जनता की उक्त परेशानी एवं जान-माल की क्षति ना हो इसके लिए समस्त मार्गों को गढ्ढा की मुक्त करने के आदेश दिए गए हैं । साथ ही वर्षाकाल के दौरान होने वाली खराब सतहों को 31 जुलाई, 2020 तक ठीक करने हेतु माननीय मंत्री जी द्वारा सचिव, लोक निर्माण, विभाग को निर्देशित किया गया है। मंत्री श्री साहू ने सचिव को निर्देशित किया है कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए । यदि ऐसा होता है तो उचित करवाई के आदेश भी दिए गए हैं।

Follow us on facebook

Live Videos

Breaking News

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Our Visitor

0759165